• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर निगम कमिश्नर सख्त: ठेकेदारों को दो टूक, युद्धस्तर पर काम करें, गुणवत्ता में कमी पर ब्लैकलिस्ट होंगे

बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने दृष्टि सभाकक्ष में सभी इंजीनियरों और ठेकेदारों की बैठक लेकर जोन स्तर पर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंन...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 03:17:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 03:17:29 PM (IST)
बिलासपुर निगम कमिश्नर सख्त: ठेकेदारों को दो टूक, युद्धस्तर पर काम करें, गुणवत्ता में कमी पर ब्लैकलिस्ट होंगे
दृष्टि सभाकक्ष में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी इंजीनियरों और ठेकेदारों की बैठक ली।

HighLights

  1. बिलासपुर निगम कमिश्नर ने इंजीनियरों, ठेकेदारों की बैठक ली।
  2. गुणवत्ता में कमी पर ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी दी गई।
  3. बिलिंग देरी और फंड समस्या दूर करने का आश्वासन मिला।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: नगर निगम के दृष्टि सभाकक्ष में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी इंजीनियरों और ठेकेदारों की बैठक ली। काम में तेजी लाने,ठेकेदारों की समस्या और सुझाव को जानने के लिए बैठक रखी गई। इसमें इंजीनियर और अधिकारी भी शामिल थे।

बैठक में कमिश्नर ने ठेकेदारों से दो टूक शब्दों में कहा की बारिश का सीजन अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में युद्धस्तर पर काम में जुट जाएं और गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करें।


उन्होंने कहा कि अत्यंत बिलो रेट के कार्य में गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। अगर कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ठेकेदार तैयार रहें। काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में निगम कमिश्नर ने सभी जोन क्षेत्रांतर्गत एक एक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा भी की। सभी निर्माणाधीन साइट में सुरक्षा को ध्यान रखने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए। बैठक में ठेकेदारों ने भी समस्याओं की ओर इंगित करते हुए अपनी मांग रखी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर को 1440 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सिम्स का बदलेगा कायाकल्प, बनेगा नया इंटीग्रेटेड कैंपस, सीएम करेंगे भूमिपूजन

इसमें बिलिंग में देरी, गैर तकनीकी व्यक्ति द्वारा कार्य में हस्तक्षेप और फंड की लेटलतीफी संबंधी समस्याएं बताया गिया। इस पर निगम कमिश्नर ने बिलिंग के लिए टाइमलाइन बनाने और फंडिंग की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन ठेकेदारों को दिए। इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा अनावश्यक जटिल दस्तावेजों के सरलीकरण करने की भी मांग की, जिस पर निगम कमिश्नर ने विश्लेषण करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में अधीक्षण अभियंता एसपी साहू, कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर और ठेकेदार संघ के राजकुमार तिवारी, कमल सिंह, जितेंद्र सोनी, नरेंद्र चित्रकार, विवेक ताम्रकार, आनंद बुधोलिया, अशोक तिवारी, राजन जायसवाल, मनीष सोनी, रोमेश पांडेय, शशिकांत मिश्रा, शैलेष मिश्रा, नितिन सिन्हा, मनोज मिश्रा, अंबर चतुर्वेदी रितेश सिंह, संदीप शर्मा, राहुल ताम्रकार समेत अन्य ठेकेदार उपस्थित रहें।