• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर को 1440 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सिम्स का बदलेगा कायाकल्प, बनेगा नया इंटीग्रेटेड कैंपस, सीएम करेंगे भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान सिम्स और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर ₹1440 करोड़ की लागत से बन...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 08:59:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 08:59:50 PM (IST)
बिलासपुर को 1440 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सिम्स का बदलेगा कायाकल्प, बनेगा नया इंटीग्रेटेड कैंपस, सीएम करेंगे भूमिपूजन

HighLights

  1. बिलासपुर में बदलेगी सिम्स की सूरत ₹1440 करोड़ से बनेगा नया इंटीग्रेटेड कैंपस, जल्द होगा भूमिपूजन
  2. आयुष्मान में गड़बड़ी की तो मिलेगा 'डबल डोज' स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का फर्जी अस्पतालों पर कड़ा प्रहार
  3. कैंसर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर सिम्स को मिला 1500 KW का नया जनरेटर, रुकी रेफरबाजी

ऐतिहासिक सौगात: 1440 करोड़ से बदलेगी सिम्स की सूरत, जल्द होगा नए इंटीग्रेटेड कैंपस का भूमिपूजन

- स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किया सिम्स सुपर स्पेशलिटी और स्टेट कैंसर यूनिट का निरीक्षण

- स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर शहर का है सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान सिम्स और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक सौगातों की घोषणा की। इसमें मंत्री जायसवाल ने बताया कि आजादी के बाद जिले के लिए यह पहला ऐसा अवसर है, जब यहां स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए एक साथ 1440 करोड़ रुपये खर्च कर सिम्स के लिए नया इंटीग्रेटेड कैंपस तैयार किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सिम्स के नया इंटीग्रेटेड भवन में कई तरह की सुविधा मिलेंगी। इसमें आधुनिक कालेज, अत्याधुनिक अस्पताल और छात्रावास का निर्माण एक साथ होगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का भूमिपूजन जल्द ही मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के साथ ही स्टेट कैंसर यूनिट का निरीक्षण किया और कैंसर यूनिट का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल खुलने के बाद क्षेत्रवासी लाभांवित हो सके।


निरीक्षण के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सिम्स के डीन डा़ रमणेश मूर्ति, एमएस डा़ लखन सिंह, डा़ भूपेंद्र कश्यप, डा़ बीपी सिंह के साथ अन्य अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। वही शासी निकाय की बैठक में शहर विधायक अमर अग्रवाल, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश कुमार अग्रवाल, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं संजीव झा तथा स्वशासी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

फैक्ट फाइल

  • 1440 करोड़ रुपये से नई इंटीग्रेटेड बिल्डिंग, कालेज, अस्पताल और हास्टल परिसर बनेगा।
  • 50 करोड़ रुपये से विद्यार्थियों के लिए नए आधुनिक छात्रावास का निर्माण।
  • 20 करोड़ रुपये से फिजियोथेरेपी, नर्सिंग कालेज और मानसिक अस्पताल (100 से 200 बेड क्षमता) का प्रविधान।
  • 100 करोड़ रुपये से किराए के भवन में संचालित हो रहे आयुर्वेदिक कालेज के नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
  • अन्य सुविधाओं में जिला अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन और लगभग बनकर तैयार स्टेट कैंसर यूनिट।

कैंसर मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि बिलासपुर वासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर यह है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर के पास बन रही स्टेट कैंसर यूनिट का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है। इसके शुरू होने से बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कैंसर पीड़ितों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए 100 से 200 बेड के सेंदरी में मेंटल हास्पिटल का भी प्रविधान किया गया है, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

आयुष्मान में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर 'डबल डोज'

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने आयुष्मान भारत योजना में हो रही गड़बड़ियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों को अभी केवल सिंगल डोज दिया जा रहा था, लेकिन अब डबल डोज यानी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो अस्पताल आयुष्मान योजना के नियमों के तहत मरीजों का इलाज करने में गड़बड़ी करेंगे या अतिरिक्त पैसे वसूलेंगे और फर्जी बिलिंग करेंगे, उन पर सख्त से सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

1500 किलोवाट के अतिरिक्त जनरेटर की स्वीकृति

स्वास्थ्य मंत्री को सिम्स प्रबंधन ने जानकारी दी कि बिजली की समस्या रहती है। बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए 3500 किलोवाट के जनरेटर पहले से उपलब्ध हैं, पर यह नाकाफी साबित हो रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अतिरिक्त रूप से 1500 किलोवाट के अतिरिक्त जनरेटर लगाने की स्वीकृति दी, ताकि पावर कट की समस्या से निपटा जा सके।

बेवजह सामान्य मरीज को सिम्स भेजा तो होगी कार्रवाई

पीएससी और सीएससी स्तर पर सालभर में 1600-1700 से अधिक मरीजों के छोटे-छोटे मामलों को सीधा सिम्स रेफर किए जाने के मामले पर मंत्री ने कहा कि जो बीमारियां स्थानीय स्तर पर ठीक हो सकती हैं, उनका इलाज वहीं होना चाहिए। इस पर यदि कोई लापरवाही होगी तो सख्त रोक लगाई जाएगी। उन्हें साफ किया कि यदि बेवजह सामान्य मरीजों को सिम्स भेजा जाता है तो संबंधित डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शासी समिति की बैठक में लिए गए ये निर्णय

- एक करोड़ रुपये से रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा

- 27 लाख से सिम्स आडिटोरियम की रंगाई-पोताई

- डेढ़ करोड़ से आडिटोरियम को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जाएगा

- 32 लाख से आडिटोरियम में एसीपी वर्क का कार्य

- एक करोड़ 62 लाख से सिम्स के अंदर रोड का निर्माण

- चार लाख से रजत जयंती स्तंभ का निर्माण

- 23 लाख से सिम्स के मुख्य द्वार का उन्नयन

- 30 लाख से सिम्स भवन की रंगाई-पुताई

- 23 लाख रुपये से रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण

यह भी पढ़ें- सहायक प्राध्यापक भर्ती में डिग्री विवाद: एमटेक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी समकक्षता मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, मिली अगली तारीख