लॉकडाउन का उठाया फायदा, दूसरा गर्डर भी लॉन्च
0 स्टेशन उस के लोगों को जल्द मिलेगी एफओबी की सुविधा फोटो बिलासपुर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जोनल स्टेशन के उस पार रहवासियों को जल्द एफओबी की सुविधा मिलेगी। रेलवे एक बाद एक गर्डर लाचिंग कर कार्य पूरा करने में जुटी हुई है। सोमवार को 22.22 मीटर लंबे और 6.8 मीटर चौड़े गर्डर का स्थापित किया गया है। अब तीन गर्डर लांच करने के लिए
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 21 Jul 2020 04:03:16 AM (IST)
Updated Date: Tue, 21 Jul 2020 04:03:16 AM (IST)
बिलासपुर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)।
जोनल स्टेशन के उस पार रहवासियों को जल्द एफओबी की सुविधा मिलेगी। रेलवे गर्डर लाचिंग में जुटी है। सोमवार को 22.22 मीटर लंबे और 6.8 मीटर चौड़े गर्डर को स्थापित किया गया। अब तीन गर्डर लॉन्च करने बचे हैं। जिसे इसी महीने पूरा करने की योजना है।
बिलासपुर स्टेशन के दूसरे छोर में टिकटघर, पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई जानी है। पहले ब्रिज की लंबाई दो- तीन प्लेटफार्म से चार- पांच तक बढ़ाई गई। अब इसी को लोको खोली तक बढ़ाया जा रहा है। फुट ओवरब्रिज को 120 मीटर तक विस्तार किया जाना है। इसके तहत पांच गर्डर स्थापित होंगे। इसमें एक रविवार को लॉन्च किया गया और सोमवार के 35 टन वजनी गर्डर को रखा गया। इस वजनी गर्डर को 400 टन क्षमता वाली के्रन की सहायता से सफलतापूर्वक उठाकर स्थापित किया गया।