Bilaspur News: ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन का क्लीनिंग कोरी डैम 2023 का अभियान 26 को
Bilaspur News: कालेज के छात्राओं ने मिलकर सामाजिक जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जरूरतमंद लोगों का मदद भी करते हैं।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 25 Feb 2023 03:03:12 PM (IST)
Updated Date: Sat, 25 Feb 2023 03:03:12 PM (IST)

बिलासपुर। कालेज के युवाओं ने मिलजर ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन बनाई है। इसके तहत छात्र पूरे प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। प्लास्टिक मुक्त रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मुहिम के तहत छात्र 26 फरवरी को कोटा स्थित कोरी डेम में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
संस्था बिलासपुर में 2018 से काम कर रही है। संस्था द्वारा पर्यावरण और शिक्षा की दिशा में काम कर रही है। 26 फरवरी को "क्लीनिंग कोरी डैम 2023 का अभियान चलाएगी, जिसमें 700 से अधिक वॉलंटियर शामिल होंगे। संस्था के अध्यक्ष बैंडन डिसूजा और उपाध्यक्ष अमल जैन समेत पांच अन्य पदाधिकारी और 100 सदस्य भी शामिल हैं।
विगत तीन वर्षों में संस्था ने शिक्षा, गरीबी और सफाई समेत कई क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में संस्था आठ सरकारी स्कूलों के साथ काम कर रही है, जिसमें बच्चों की पढ़ाई में आने वाली परेशानियों का दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। संस्था के युवाओं ने छत्तीसगढ़ के कई पर्यटन स्थलों की सफाई की है, जिनमे चांपी जलाशय, औंरापानी, तीरथगढ़, रानीसागर जैसी जगह शामिल रही है, जिसमें हर बार 400 से अधिक लोगों की सहभागीदारी निभाई।
साथ ही अरपा सफाई अभियान में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कोविड के दौरान ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन बिलासपुर की सबसे पहली ऐसी सामाजिक संस्था रही, जिसने गरीबों और मुसाफिरों को खाना एवम् जरूरत की चीज़ों का ध्यान रखा और वो सारी चीजें मुहैया करवाई।
कोरोना काल से जरूरतमंद छात्रों का मदद शुरू किया
करोना काल के दौरान कई प्रकार के आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा इस दौरान कुल छात्र छात्राएं को फीस जमा करने में दिक्कत आ रही थी, जिससे उनकी पढ़ाई छुटने वाली थी। इस बीच ख्वाब संस्था के सदस्यों ने मदद के लिए सामने आए और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान किया, तब से संस्था जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करते आ रही है।