
Bilaspur News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। बिलासा एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सुविधा से जुड़े निर्माण कार्य के लिए रास्ता साफ हो गया है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने इस संबंध में कार्यादेश जारी कर दिया है। गुस्र्वार से एयरपोर्ट में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नाइट लैंडिंग सुविधा का विस्तार न होने से यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही थी। विजिविलटी कम होने या फिर अन्य तकनीकी दिक्कतों से विमान की लैंडिंग नहीं हो पाती है। इसके अलावा उड़ानें भी रद कर दी जाती थीं। नाइट लैंडिंग से जुड़े कार्य पूर्ण होने पर इसका लाभ संभाग के लोगों को मिलेगा।
बुधवार को सिविल कार्य के लिए निविदा खोली गई। इलेक्ट्रिक कार्य के लिए गुस्र्वार को निविदा खोली जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि विमानों की नाइट लैंडिंग के लिए जरूरी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गये हैं। गुस्र्वार से काम शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि थ्री सी आइएफआर के रूप में सुविधाओं का उन्न्यन किया जा रहा है। वर्तमान में थ्री सी वीएफआर सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। नाइट लैंडिंग सुविधा के अंतर्गत रनवे स्ट्रीप की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। नाला निर्माण किया जाएगा। वाच टावर बनाया जाएगा। सीसीआर रूम बनेगा। ईएंड एम विभाग की ओर से नाइट लैंडिंग के लिए जरूरी प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
विमानन विभाग के संचालक व कलेक्टर ने लिया जायजा
विमानन विभाग के संचालक एनएन एक्का व कलेक्टर सौरभ कुमार ने बुधवार को बिलासा देवी केंवट हवाई अड़डा चकरभाठा का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डा प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एपरान एक्सटेंशन एवं नई टर्मिनल भवन प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एन वीरेन सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी बीएल कापसे, ईई ई एंडएम एन टोप्पो, एसडीओ एनएस बघेल, एसडीओ आदित्य शुक्ला, सब इंजीनियर जय शुक्ला व उमंग गौरहा उपस्थित थे।
बिलासा एयरपोर्ट में नई टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार का काम प्रारंभ कर दिया गया है। माना जा रहा है कि 28 मार्च से पहले काम पूरा हो जाएगा। 28 मार्च से उड़ानों का समर शेड्यूल लागू होगा। संभावना जताई जा रही है कि तब बिलासा एयरपोर्ट को नई उड़ान मिल सकती है। इससे अंचलवासियों को लाभ होगा।
अर्जेंट हियरिंग पर कल होगी हाई कोर्ट में सुनवाई
याचिकाकर्ता कमल दुबे के अधिवक्ता सीनियर एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने जनहित याचिका पर अर्जेंट हियरिंग के लिए आवेदन लगाया है। हाई कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि तय कर दी है।
- खराब मौसम या कम विजिविलटी के चलते विमानों की लैंडिंग प्रभावित नहीं होगी।
- रात में भी विमानों की लैंडिंग आसानी के साथ हो जाएगी।
- नई उड़ानों की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
- बिलासा एयरपोर्ट की महानगरों से एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।