• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर सुलझाई लूट की गुत्थी, नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के मोपका बायपास पर हार्वेस्टर चालक से हुई सनसनीखेज लूटपाट के मामले को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है. कबी...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 09:05:39 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 09:05:39 AM (IST)
बिलासपुर पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर सुलझाई लूट की गुत्थी, नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
लूट के मामले में पकड़े गए आरोपित

HighLights

  1. बिलासपुर मोपका बायपास लूटकांड का हुआ पर्दाफाश।
  2. घूमने-फिरने और महंगे शौक पूरे करने के लिए बने लुटेरे।
  3. बिलासपुर पुलिस ने दबोचे मुढ़ी गांव के तीन शातिर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मोपका बायपास में सेंदरी के पास हार्वेस्टर चालक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपित और एक नाबालिग को कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में घूमने-फिरने और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि कबीरधाम जिले के ग्राम कामनबोड़ निवासी हरमेन्द्र साहू धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन लेकर बिलासपुर आया था। 27 मई की रात ग्राम रमतला के पास उसकी मशीन खराब हो गई थी।

मशीन सुधारने के बाद वह भोजन लेने मोटरसाइकिल से ढाबे की ओर जा रहा था। इसी दौरान 28 मई की रात करीब 12.30 बजे मोपका बायपास मोड़ के पास चार युवकों ने उसकी बाइक रुकवाने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और हाथ, मुक्के तथा बेल्ट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लुटेरे उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद कोनी थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


यह भी पढ़ें- मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 में बंद गाड़ियां मजिस्ट्रेट कोर्ट से नहीं छूटेंगी, बिलासपुर सत्र न्यायालय का बड़ा फैसला

500 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

शौक पूरे करने के लिए की थी लूट

पूछताछ में आरोपित युवकों ने बताया कि वे घूमने-फिरने और अपने शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की वारदात करते थे। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट की रकम में से एक हजार 800 रुपये नकद और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने ग्राम मुढ़ी निवासी अनिकेत पटेल (19), जयप्रकाश पटेल (19) और जयप्रकाश यादव (19) को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।