Bilaspur Railway News: इस स्टेशन में सुविधा कम परेशानी ज्यादा, कैसे करें यात्रा
Bilaspur Railway News: गर्मी शुरू होते शेड व पानी की समस्या से परेशान होने लगे यात्री ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 11 Mar 2023 02:16:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Mar 2023 02:16:05 PM (IST)

बिलासपुर। उसलापुर को बिलासपुर स्टेशन का सब स्टेशन बनाने का दावा तो किया जा रहा है। लेकिन, यहां कई कमियों के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म के पूरे हिस्से में शेड की सुविधा नहीं है। इसके चलते गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
यात्री परेशान होने के साथ ही नाराज भी है। यही स्थिति रही तो दिक्कत और बढ़ेगी। क्योकि अप्रैल व मई से चार और ट्रेनों का ठहराव शुरू हो रहा है। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। असुविधा के कारण यात्री परेशान होंगे।
बिलासपुर मुख्य स्टेशन से उसलापुर स्टेशन की दूरी आठ किमी है। रेल प्रशासन द्वारा रायपुर की ओर से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव उसलापुर में दिया जा रहा है। रायपुर से आने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेनें बिलासपुर नहीं आएंगी। बल्कि , अब उसलापुर से होकर जाएंगी।
यात्रियों की कई जरूरी सुविधाएं अब तक इस स्टेशन में मुहैया नहीं कराई गई हैं। स्टेशन में जितने एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है और आगे होने जा रहा है उसके हिसाब से यहां सुविधाएं पर्याप्त नहीं है। तीनों प्लेटफार्म में पूरे जगहों पर शेड लगाने की योजना तो है। लेकिन , इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है।
यात्रियों की सुविधा के लिए यह बेहद जरुरी है। यात्रियों को गर्मी में इसी स्थिति में ट्रेन से उतरना और चढ़ना पड़ रहा है। इसके अलावा तेज़ धूप के समय में छाव ढूंढने के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है। वही यहां लगे नलों से भी यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। यात्री पानी की खाली बोतल हाथों में लेकर भटकते नजर आते है। समस्याएं बहुत है। यहीं वजह है कुछ यात्री अब इस स्टेशन में बिलासपुर की जगह ट्रेनों का स्टापेज नहीं चाह रहे है।
नजर नहीं आते डिसप्ले बोर्ड के शब्द
सूर्य की किरणें पड़ने से डिसप्लेले बोर्ड भी स्पष्ट नजर नहीं आता। यात्रियों का कहना है कि उसलापुर स्टेशन में रेलवे ट्रेनों का ठहराव तो जरुर दिया जा रहा है। लेकिन, यहां की सुविधा बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन को गंभीरता के साथ ध्यान देने की जरूरत है।