
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रंजेश सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। रंजेश ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने फीस में बेतहाशा वृद्धि कर गरीब और मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं दीक्षा समारोह पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च की बात कही, लेकिन छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस पहल नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता भव्य आयोजन नहीं, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना होनी चाहिए। संगठन ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा और सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने निष्पक्ष जांच कराने मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पराज साहू, करन यादव, प्रदीप सिंह, भारती ओगरे, चंचल महमंत, राजा खान, राघवेंद्र दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी व छात्र मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, दफ्तर के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
कुलपति ने सुनी विद्यार्थियों की बात, दिया भरोसा
प्रदर्शन के बाद कुलपति प्रो. वीरेंद्र सारस्वत ने छात्र प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से सुना। छात्रों को आश्वस्त किया कि वित्तीय मामलों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और अन्य शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। साथ ही आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की दिशा में पहल होगी। कुलपति के इस आश्वासन से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
एनएसयूआई की चार प्रमुख मांगें