• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर: रील चमकाने में जुटी शिक्षिका, छात्रों से लाइक-फॉलो कराने का आरोप

बिलासपुर के सरकंडा स्थित आत्मानंद शासकीय स्कूल में एक शिक्षिका पर अपनी सोशल मीडिया रील वायरल कराने के लिए छात्रों से लाइक और फॉलो कराने का आरोप लगा है...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:52:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:52:36 PM (IST)
बिलासपुर: रील चमकाने में जुटी शिक्षिका, छात्रों से लाइक-फॉलो कराने का आरोप
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. शिक्षिका पर छात्रों से रील लाइक कराने का आरोप।
  2. सरकंडा आत्मानंद स्कूल में अनुशासन तार-तार, नया विवाद।
  3. शराब संग स्टंट के बाद फिर विवादों में शिक्षिका।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सरकंडा स्थित आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब विद्यालय की एक शिक्षिका द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अपनी रील के व्यूज बढ़ाने के लिए छात्रों से लाइक और फालो कराने का गंभीर मामला सामने आया है। कभी नकल, कभी मजदूरी तो कभी छेड़छाड़ जैसे मामलों से घिरे इस विद्यालय की साख पर एक बार फिर बट्टा लगा है।

सरकंडा आत्मानंद स्कूल में शैक्षणिक मर्यादा तार-तार हो रही है। ताजा मामले के अनुसार, विद्यालय की एक शिक्षिका अपनी इंटरनेट मीडिया रील्स को वायरल करने और फालोअर्स बढ़ाने के लिए अध्ययनरत स्कूली बच्चों का सहारा ले रही हैं।

आरोप है कि शिक्षिका छात्रों पर अपनी आइडी लाइक और फालो करने का अनुचित दबाव बनाती हैं। कुछ जागरूक विद्यार्थियों ने पढ़ाई में व्यवधान का हवाला देते हुए अन्य शिक्षकों व प्राचार्य से इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के मोबाइल लाने पर पूर्ण प्रतिबंध का नियम लागू है, इसके बावजूद रील और फालो के चक्कर में बच्चे खुलेआम मोबाइल लेकर पहुंच रहे हैं।


प्रबंधन की लापरवाही से पूरे विद्यालय का अनुशासन और पठन-पाठन का माहौल दूषित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे स्कूल में शिक्षा और संस्कार ग्रहण करने आते हैं, न कि किसी शिक्षक की निजी आनलाइन लोकप्रियता बढ़ाने के औजार बनने। लगातार उठ रहे विवादों के बीच प्राचार्य और जिला शिक्षा प्रशासन की चुप्पी ने व्यवस्था पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर: संस्कृत शिक्षक पर अश्लील हरकत और फर्जी डिग्री का आरोप, गणित शिक्षिका पर पैड बेचने का आरोप

सकरी बाइपास पर कार संग स्टंट और जाम छलकाने का पुराना विवाद

उक्त शिक्षिका कुछ माह पहले भी विवादों में घिरी थीं। सकरी बाइपास पर हाथ में शराब की बोतल लेकर चलती कार पर जानलेवा स्टंट करते उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। मामले में पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर उन्हें गिरफ्तार भी किया था। इतने गंभीर कृत्य के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा कोई ठोस विभागीय कार्रवाई या निलंबन आदेश जारी नहीं किया गया।