• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

Bilaspur Train Accident: हादसे के शिकार लोगों को सरकार देगी 10 लाख मुआवजा, घटना के बाद ये 11 ट्रेनें हुई प्रभावित

Indian Raiways: बिलासपुर के गतौरा के पास हुए मालगाड़ी और मेमू लोकल के टकराने की घटना हुई है। दुर्घटना में प्रभावित लोगों के लिए रेलवे ने अनुग्रह राशि ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 07:23:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Nov 2025 07:23:39 PM (IST)
Bilaspur Train Accident: हादसे के शिकार लोगों को सरकार देगी 10 लाख मुआवजा, घटना के बाद ये 11 ट्रेनें हुई प्रभावित
Bilaspur Train Accident: सरकार देगी 10 लाख का मुआवजा।

HighLights

  1. बिलासपुर में मेमू लोकल-मालगाड़ी भिड़ी, 5 की मौत, 25 घायल
  2. मौत का बढ़ सकता है आंकड़ा, कमिश्नर से लेकर एसपी तक मौके पर
  3. घायल रेलवे अस्पताल के साथ ही सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास मंगलवार शाम चार बजे गेवरारोड से आ रही मेमू लोकल ट्रेन उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू लोकल ट्रेन का इंजन वाला भाग मालगाड़ी के गार्ड केबिन के ऊपर चढ़ गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में पांच यात्रियों की मौत और 25 से अधिक के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जीएम से लेकर डीआरएम और कमिश्नर एसपी समेत जिला प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है। घायलों को रेलवे अस्पताल के साथ ही सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही उस रूट में चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई। हादसे के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में कई ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है।


अप दिशा की ट्रेनों की स्थिति

68737 (रायगढ़-बिलासपुर) सक्ती पार 16.12 बजे

12130 (हावड़ा-पुणे) बगुला 16.18 बजे

12262 (हावड़ा-CSMT) हर्री 16.05 बजे

20807 (विशाखापट्टनम-एसआर) जयरामनगर 16.25 बजे

डाउन दिशा की ट्रेनों की स्थिति (नियंत्रित)

68746 (रायपुर-गोंडिया) बायतुल 16.12 बजे

12101 (LTT-शालीमार) धमना 16.10 बजे

12809 (CSMT-हावड़ा) बायतुल 17.36 बजे

12070 (गोंदिया-रायगढ़) मुकुंदपुर 17.43 बजे

20826 (नागपुर-बिलासपुर) सरायपाली 17.45 बजे

18029 (LTT-शालीमार) भकुरा 17.38 बजे

12129 (पुणे-हावड़ा) मनोहरपुर 17.46 बजे

रेलवे देगी मृतकों के स्वजन 10 लाख व घायलों को पांच

बिलासपुर के गतौरा के पास हुए मालगाड़ी और मेमू लोकल के टकराने की घटना हुई है। दुर्घटना में प्रभावित लोगों के लिए रेलवे ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के स्वजन 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख रुपये व सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, घायलों का रेस्क्यू जारी

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ट्रेन हादसे को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों एवं उनके स्वजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

बिलासपुर - 7777857335, 7869953330

चांपा - 8085956528

रायगढ़ - 9752485600

पेंड्रा रोड - 8294730162

कोरबा - 7869953330

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए

रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति और वैकल्पिक यात्रा संबंधी जानकारी दी जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार राहत दल मौके पर पहुंच गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।