Bilaspur Weather News: बिलासपुर में बढ़ी गर्मी, तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक
Bilaspur Weather News: दिन में पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसकी वजह से गर्मी का अहसास हुआ। ...और पढ़ें
By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Wed, 08 Feb 2023 08:13:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Feb 2023 08:13:10 PM (IST)

Bilaspur Weather News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मौसम में बदलाव की आहट शुरू हो चुकी है। सर्दी का असर कम होने लगा है। मंगलवार को दिन व रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नतीजा गर्मी का अहसास हुआ। तापमान में वृद्धि का क्रम अभी जारी रहेगा।
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण अब तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वृद्धि का क्रम जारी रह सकता हैै। नौ फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। इधर, मंगलवार की सुबह हल्की ठंड महसूस हुई।
सूर्योदय के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी भी बढ़ती गई। शाम होते ही लोगों को राहत महसूस हुई। शहर के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी महसूस होने लगी है। तापमान में वृद्धि का दौर यहां भी चालू हो चुका है। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 27.9 एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। राहत की बात यह कि यहां रात में अभी ठंडी है।
35 से 36 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के 10 वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। सात बार ऐसा हुआ है। जबकि तीन बार 31 से 33 डिग्री के बीच रहा। साल 2016 में 21 फरवरी को तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
बिलासपुर में तापमान की स्थिति
तिथि --- अधिकतम --- न्यूनतम
आठ फरवरी --- 31.4 --- 16.6
सात फरवरी --- 32.6 --- 14.1
छह फरवरी --- 32.4 --- 13.9
पांच फरवरी --- 33 --- 12
चार फरवरी --- 31.2 --- 11.5
तीन फरवरी --- 31.4 --- 12.4
दो फरवरी --- 29.4 --- 11.2
एक फरवरी --- 29.8 --- 17.4