Bilaspur Weather News: वर्षा ऋतु में तप रहा सूर्य, पारा 32 डिग्री सेल्सियस
Bilaspur Weather News: दिनभर आसमान में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी जारी रही पर राहत की बारिश नहीं हुई। ...और पढ़ें
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 16 Jul 2021 07:30:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jul 2021 07:30:10 AM (IST)

बिलासपुर। Bilaspur Weather News: वर्षा ऋतु में गर्मी जैसा वातावरण बना हुआ है। सूर्य की तपिश से पारा गिरने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में भी उमस रही। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के मौसम में लगातार गर्मी व उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार की सुबह आसमान बिल्कुल साफ था। अचानक काले बादल घिर आए। ऐसा लगा जैसे दोपहर को जमकर बारिश होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बदरा छट गए। बादलों और सूर्य के बीच देर शाम तक लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इस बीच सूर्य ने अपनी प्रचंड गर्मी का अहसास भी कराया। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका अमरेली, सूरत, आदिलाबाद, जगदलपुर, विशाखापट्टनम होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। पूर्व-पश्चिम शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 2.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से यह स्थिति बनी हुई है। हालांकि 16 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बिलासपुर में आंशिक असर होगा।