Bilaspur Weather News: हवाओं की गति ने बदला बिलासपुर का मौसम, 36.8 डिग्री पर पारा
Bilaspur Weather News: दिन में कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति रही। दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। ...और पढ़ें
By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Sat, 25 Mar 2023 09:08:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Mar 2023 09:08:48 PM (IST)

Bilaspur Weather News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। हरियाणा-राजस्थान में हवा की अनियमित गति के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को आसमान में बादलों का डेरा था। कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति रही। दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36.8 डिग्री पर पहुंच गया। रात में भी तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस था।
न्यायधानी में गर्मी का असर अब बढ़ने लगा है। मार्च के प्रथम सप्ताह में तेजी थी, लेकिन दूसरे व तीसरे सप्ताह में काफी कमी आई। तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई वर्षा के बाद वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। अब अंतिम सप्ताह में गर्मी ने यू टर्न ले लिया है। शनिवार को सूर्योदय के साथ सूर्य का ताप तेज रहा। दोपहर को भी उमस व गर्मी रही। हालांकि आसमान में बादलों के आने से बीच-बीच में छांव होती रही। यह स्थिति अभी एक-दो दिन बनी रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो 26 व 27 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है। प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की वर्षा एवं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। बिलासपुर में भी इसका असर हो सकता है।
छत्तीसगढ़ से गुजर रही हवा
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति कर्नाटक से झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। इसके कारण यह स्थिति बनी हुई है। मार्च के अंतिम दिनों में गर्मी का असर बढ़ सकता है।
रविवार को बिगड़ सकता है मौसम
26 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओले गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बिलासपुर में मौसम शुष्क रहेगा। अचानक बादल घिर आने से वर्षा हो सकती है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर --- अधिकतम --- न्यूनतम
बिलासपुर --- 36.8 --- 21.9
पेंड्रारोड --- 31.7 --- 19
अंबिकापुर 33.2 --- 17.9
माना --- 36.4 --- 24.4
जगदलपुर --- 33.1 --- 20