Bilaspur Weather News: बारिश ने उतार दी गर्मी, सीजन में पहली बार पारा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज
आषाढ़ न ला दे बाढ़, शहर में दिनभर होती रही स्र्क-स्र्ककर बारिश ...और पढ़ें
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 18 Jun 2022 07:23:45 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jun 2022 08:52:36 PM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मानसून अभी न्यायधानी में नहीं पहुंचा है। मगर गर्मी गायब हो चुकी है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि 10 दिन पहले तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उसके मुकाबले 13.4 डिग्री की बड़ी गिरावट आई है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री पर आ चुका है। इसके कारण वातावरण में ठंड का अहसास होने लगा है।
गर्मी के बीच शनिवार को जबरदस्त बारिश हुई। तेज गर्जना और स्र्क-स्र्ककर बारिश होने से कई इलाकों में पानी भर गया। नालियां और नालों में ऊपर तक पानी भर गया। सुबह से न्यायधानी में मौसम सुहाना था। ठंडी हवाएं चल रही थीं। इसके कारण गर्मी और उमस गायब हो गया। दोपहर को काली घटाएं छा गईं और जमकर बारिश हुई। वहीं शाम को आसमान में बिजली और मेघ गर्जना ने लोगों को डरा दिया। रिमझिम बारिश ने वातावरण को बिल्कुल ठंडा कर दिया। माना जा रहा है कि अभी यह सिलसिला जारी रहेगा।
शहर में 8.4 मिमी बारिश, जिले में 134.9
शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। नालियां लबालब थीं। शहर में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि जिले में 134.9 मिली मीटर बारिश हुई है । सबसे ज्यादा बारिश तखतपुर ब्लाक में 44.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में औसत वर्षा 17 मिलीमीटर बारिश हुई है।
पेंड्रा रोड सबसे ठंडा
मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर राजस्थान से मणिपुर तक स्थित है। 19 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। बिलासपुर में भी ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। प्रदेश में पेंड्रा रोड अभी सबसे ठंडा है।