• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रास गरबा के प्रचार में पिस्टल और स्मोक रिंग्स: बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर बनी विवादित रील वायरल, SSP ने कहा - होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रास गरबा के प्रमोशन के लिए बनाई गई एक सोशल मीडिया रील ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शूट...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 03:44:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 03:44:07 PM (IST)
रास गरबा के प्रचार में पिस्टल और स्मोक रिंग्स: बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर बनी विवादित रील वायरल, SSP ने कहा - होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर गरबा प्रमोशन की आड़ में हुड़दंग

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे का वीडियो वायरल।
  2. पिस्टल और सिगरेट के साथ गरबा प्रमोट करती दिखीं युवतियां।
  3. नेशनल हाईवे पर गरबा प्रमोशन के नाम पर स्टंट करने वालों पर कसेगा शिकंजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। रास गरबा के प्रमोशन के लिए बनाई गई एक रील ने इंटरनेट मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बनाई गई इस रील में युवतियां नजर आ रही हैं। वीडियो में लड़की धुएं के छल्ले उड़ाते दिखाई दे रही है, जबकि एक युवती पिस्टल लहराते हुए नजर आ रही है। रील इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा है।

naidunia_image

बताया जा रहा है कि रास गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए यह वीडियो तैयार किया गया था। इसमें युवतियों के अलग-अलग अंदाज में रील बनाई गई है। वीडियो में एक युवती हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, धूम्रपान करते हुए धुएं के छल्ले उड़ाने के दृश्य भी शामिल हैं। हाईवे जैसे सार्वजनिक स्थान पर बनाए गए इस वीडियो को लेकर अब पुलिस की नजर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही सामग्री पर है।


naidunia_image

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान कौन हैं। साथ ही पिस्टल असली है या किसी तरह का खिलौना अथवा नकली हथियार, इसकी भी जांच की जा रही है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- एक था पति, एक थी पत्नी और एक थी वो... कोरबा में प्यार, तकरार और हथौड़े वाला क्लाइमेक्स

naidunia_image

मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।