• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की पूनम ने जीता स्वर्ण पदक

27 अप्रैल से सात मई 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पू...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 11 May 2024 07:56:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 May 2024 07:56:22 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की पूनम ने जीता स्वर्ण पदक
बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम

HighLights

  1. एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
  2. बिलासपुर की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम।
  3. अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सिंग प्रतियोगिताओं इससे पहले भी भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी हैं पूनम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम ने फिर अपने देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूनम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बाक्सिंग खिलाड़ी पूनम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर के अकाउंट विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी पूनम कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश एवं भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी हैं।

27 अप्रैल से सात मई 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूनम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे के साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन कर रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बाक्सिंग खिलाड़ी पूनम को अंतराष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक ने बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।