• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वेतन भुगतान मामले में बीएमओ चरामा को मांगनी पड़ी बिना शर्त माफी

कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी वेतन न मिलने पर महिला चिकित्सक की याचिका पर हाईकोर्ट ने वेतन जारी करने का निर्देश दिया, गलत जानकारी पर बीएमओ ने बिना शर्त माफी मांगी।

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 07:59:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 07:59:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वेतन भुगतान मामले में बीएमओ चरामा को मांगनी पड़ी बिना शर्त माफी
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. वेतन मामले में बीएमओ को मांगनी पड़ी माफी।
  2. महिला चिकित्सक ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार।
  3. अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कार्यभार ग्रहण करने के बावजूद वेतन नहीं मिलने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लगातार दो सुनवाई हुईं। पहली सुनवाई में कोर्ट ने महिला चिकित्सक के कार्यभार ग्रहण करने की पुष्टि कर वेतन जारी करने का निर्देश दिया था। आदेश का पालन नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव और खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की चेतावनी भी दी गई थी।

दूसरी सुनवाई में बीएमओ चरामा डा. ओमप्रकाश शंखवार कोर्ट में उपस्थित हुए और गलत जानकारी दिए जाने पर बिना शर्त माफी मांगी। कोर्ट ने राज्य शासन का जवाब रिकार्ड पर लेते हुए याचिकाकर्ता को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया। अगली सुनवाई 22 दिसंबर 2026 को होगी। डा. स्वाति देवांगन ने वेतन भुगतान नहीं होने पर याचिका दायर की है।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर हरदीकला में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला कर किया घायल

30 अक्टूबर 2026 को जस्टिस बिभु दत्त गुरु की एकल पीठ में राज्य शासन ने बीएमओ की जानकारी के आधार पर कहा था कि याचिकाकर्ता ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। उनके अधिवक्ता रुचि नागर ने 24 अगस्त 2026 के पत्र का हवाला देकर बताया कि डा. देवांगन ने उसी दिन कार्यभार संभाल लिया था और सेवाएं दे रही हैं। कोर्ट ने ज्वाइनिंग का सत्यापन कर पुष्टि होने पर दो नवंबर तक वेतन जारी करने का निर्देश दिया था।

गलती से हुआ उपस्थिति का उल्लेख

तीन नवंबर को सुनवाई में बताया गया कि 30 अक्टूबर के आदेश में बीएमओ कांकेर की उपस्थिति का उल्लेख गलती से हुआ था; संबंधित अधिकारी बीएमओ चरामा हैं। बीएमओ ने कहा कि 29 अक्टूबर को संवाद में चूक से सही जानकारी शासन के अधिवक्ता तक नहीं पहुंची। कोर्ट ने उन्हें आगामी सुनवाइयों में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।