• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

शिवनाथ नदी में मिली SI की तीन दिन से लापता पत्नी की लाश; स्कूटी मिली, पर मोबाइल गायब

शिवनाथ नदी में मिला एसआई की लापता पत्नी का शव: बिलासपुर के बिल्हा में बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास मिली आधी डिकंपोज्ड लाश; स्कूटी मिलने के बाद अब गायब म...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 02:59:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 02:59:31 PM (IST)
शिवनाथ नदी में मिली SI की तीन दिन से लापता पत्नी की लाश; स्कूटी मिली, पर मोबाइल गायब
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. अमलडीहा शिवनाथ पुल के पास लावारिस मिली थी स्कूटी, डिक्की में ही छोड़ दी थी चाबी
  2. रहस्यमयी ढंग से गायब है मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड CDR खंगाल रही पुलिस
  3. शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार, पानी में डूबने से मौत या कुछ और?

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआइ प्रियेश जान की पत्नी प्रीति जान (43) 12 जुलाई से लापता थीं। उनका शव गुरुवार सुबह बिल्हा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी में मिला। शव काफी पुराना होने के कारण आधा हिस्सा डिकंपोज हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान प्रीति जान के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा।

एक दिन पहले 15 जुलाई को प्रीति की स्कूटी अमलडीहा स्थित शिवनाथ पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। स्कूटी की डिक्की से चाबी मिलने पर वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने स्वजन से संपर्क किया और पहचान के बाद स्कूटी एसआइ प्रियेश जान को सौंप दी थी। बिल्हा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन शार्ट पीएम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मोबाइल की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रीति जान का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हुआ है। स्कूटी की तलाशी और शव मिलने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि मोबाइल मिलने से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। काल डिटेल, आखिरी लोकेशन और अंतिम बातचीत से यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रीति ने आत्महत्या की, किसी हादसे का शिकार हुईं या फिर मामला किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस मोबाइल की तलाश के साथ तकनीकी जांच भी कर रही है।

पीएम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था, जिससे मौके पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मौत डूबने से हुई या उसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल बिल्हा पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के हौसले बुलंद: कलेक्टरों के बाद अब, सरगुजा SSP की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी