• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

सीजी नंबर की कार से पायलटिंग कर झारखंड 'बूचड़खाने' ले जा रहे थे भैंसें, दो तस्कर धराए

बलरामपुर की चांदो पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप में क्रूरतापूर्वक झारखंड ले जाई जा रही पांच भैंसों को बचाया और पायलटिंग कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 04:54:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 04:54:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीजी नंबर की कार से पायलटिंग कर झारखंड 'बूचड़खाने' ले जा रहे थे भैंसें, दो तस्कर धराए
अर्टिगा कार से पायलटिंग कर ले जा रहे थे झारखंड, घेराबंदी कर पकड़ा,पिकअप व कार जब्त

HighLights

  1. बलरामपुर की चांदो पुलिस ने घेराबंदी कर पांच भैंसों को बूचड़खाने जाने से बचाया।
  2. पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाते समय दम घुटने से एक भैंस की मौत।
  3. अर्टिगा कार से पायलटिंग कर रहे झारखंड के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार हो रही मवेशी तस्करी पर चांदो पुलिस ने कार्रवाई की है। सामरी की ओर से क्रूरता पूर्वक पिकअप में ठूंस-ठूंसकर छह भैंसों को बूचड़खाना झारखंड ले जाया जा रहा था, जिसमें से एक भैंस की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर पांच जीवित भैंसों को बूचड़खाने जाने से बचाया और दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।पिकअप और पायलटिंग में लगी अर्टिगा कार को जब्त किया गया है। आरोपितों से पूछताछ में अंतरराज्यीय मवेशी तस्कर गिरोह के सदस्यों का नाम भी पता चला है जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार 15 नवंबर की सुबह सूचना मिली कि सामरी की ओर से एक पिकअप में कुछ लोग भैंसों को भरकर क्रूरतापूर्वक झारखंड के बूचड़खाना ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी चांदो निरीक्षक मनीष कुमार नेताम ने टीम के साथ चांदो-सामरी मार्ग के कंठीघाट तीनमोड़वा ग्राम मगाजी मेन रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 03 एजे 8202 के चालक और साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं पायलटिंग कर रही अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 16 सीआर 1658 को पुलिस ने पकड़ लिया।

अर्टिगा में सवार दो आरोपितों को पकड़ा गया। इनकी पहचान नौसाद अंसारी पिता समीउल्लाह अंसारी (25) निवासी मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड और समसीर अंसारी पिता रुस्तम अंसारी (21) निवासी मोमीनपुर थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड के रूप में हुई है।पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें पांच जीवित भैंस और एक मृत भैंस मिली। सभी को ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक भरा गया था।

अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय

बलरामपुर जिले की सीमा मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तरप्रदेश से लगी है। इस कारण यहां लंबे समय से अंतरराज्यीय मवेशी तस्कर गिरोह सक्रिय है। ग्रामीण क्षेत्रों से सस्ते में मवेशी खरीदकर रात के अंधेरे में पिकअप और अन्य वाहनों से झारखंड के बूचड़खानों में ले जाया जाता है।

आगे चलने वाली पायलटिंग गाड़ी पुलिस की लोकेशन बताती रहती है। समय-समय पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन तस्करी रुक नहीं रही है।इस मामले में भी पायलटिंग के लिए सीजी नंबर की अर्टिगा का उपयोग किया जा रहा था, ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। फरार पिकअप चालक और साथी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में छठ मनाने गए शिक्षक और व्यवसायी के घर चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी पार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।