• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रील में बदमाशी, पोस्ट में दबंगई: हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर खुद को डॉन दिखा रहा बिलासपुर का बदमाश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड इलाके से सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का एक और मामला सामने आया है। आपराधिक गति...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 04:05:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 04:05:39 PM (IST)
रील में बदमाशी, पोस्ट में दबंगई: हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर खुद को डॉन दिखा रहा बिलासपुर का बदमाश
चाकू और पिस्टल के साथ युवक ने बनाई रील्स।

HighLights

  1. कुदुदंड निवासी बदमाश की सोशल मीडिया पर दादागीरी।
  2. चाकू और पिस्टल लहराते हुए तस्वीरें कीं अपलोड।
  3. बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में पुलिस कस सकती है शिकंजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग और बदमाश दिखाने की सनक युवाओं में बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड से सामने आया है, जहां एक बदमाश ने चाकू और पिस्टल के साथ अपनी कई तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दीं। हथियारों के साथ खींची गई तस्वीरें अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाला युवक पहले से ही आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इंटरनेट मीडिया पर उसने अलग-अलग अंदाज में चाकू और पिस्टल के साथ तस्वीरें खींचकर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है। इसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया पर अपनी धाक जमाना और लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश माना जा रहा है।


तस्वीरें वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने के साथ ही क्षेत्र में भय का वातावरण पैदा कर सकता है। इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें अपलोड करने वालों पर पुलिस को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- रास गरबा के प्रचार में पिस्टल और स्मोक रिंग्स: बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर बनी विवादित रील वायरल, SSP ने कहा - होगी कार्रवाई

पुलिस अब वायरल तस्वीरों की जांच कर यह पता लगाने में जुट सकती है कि तस्वीरों में दिखाई दे रहे हथियार वास्तविक हैं या नहीं। यदि पिस्टल वास्तविक पाई जाती है तो उसके लाइसेंस और युवक के पास हथियार रखने के अधिकार की भी जांच की जा सकती है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा सकती है कि तस्वीरें कब और कहां खींची गई थीं।

इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस की साइबर टीम भी पोस्ट और अकाउंट की जानकारी जुटा सकती है। मामले में तथ्य सामने आने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।