• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल कांड... अंडरगारमेंट में स्पाई कैमरा, ईयरफोन वाली बाली और बाहर से मिल रहे उत्तर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आयोजित PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में रविवार को हाईटेक नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाईटेक वाली नकल का पर्दाफाश हुआ है जिसने सिस्टम पर फिर एक बार सवाल खड़ा कर दिया है। चलिए, आपको बताते हैं कि क्या-क्या मिला है।

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 08:31:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Jul 2025 09:11:03 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Chhattisgarh News: सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल कांड... अंडरगारमेंट में स्पाई कैमरा, ईयरफोन वाली बाली और बाहर से मिल रहे उत्तर
सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल कांड

HighLights

  1. सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल कांड।
  2. अंडरगारमेंट में स्पाई कैमरा जांच के दौरान मिले।
  3. NSUI ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है ।

नई दुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में रविवार को हाईटेक नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जशपुर से आई महिला परीक्षार्थी अन्नू सूर्या ने अंडरगारमेंट में स्पाई कैमरा और कान की बाली में ईयरफोन छिपाकर परीक्षा में नकल करने की कोशिश की। बाहर बैठी उसकी छोटी बहन अनुराधा वॉकीटॉकी और टैबलेट से उसे उत्तर दे रही थी।

पूरा मामला तब सामने आया जब NSUI के पदाधिकारियों ने इस संदिग्ध गतिविधि को पकड़ा और केंद्राध्यक्ष को सूचित किया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया है।

कैसे हुआ नकल का खुलासा

अन्नू सूर्या जशपुर से अपनी बहन के साथ कार में बिलासपुर आई थी। परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचने के बाद, बाहर बैठी अनुराधा ने टैबलेट और वॉकीटॉकी से नकल कराने का सेटअप तैयार किया। कार ड्राइवर को शक होने पर उसने अनुराधा को कार से उतार दिया और जानकारी NSUI के विकास सिंह को दे दी। अनुराधा फिर एक ऑटो से वहां पहुंच गई और ऑटो में बैठकर नकल कराने लगी। विकास सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ा।


स्पाई गैजेट का इस्तेमाल

पुलिस जांच में अन्नू के अंडरगारमेंट में छिपाया गया स्पाई कैमरा और बाली में लगाया गया ईयरफोन बरामद हुआ। इनकी मदद से वह प्रश्न पत्र बाहर भेज रही थी और उत्तर सुनकर हल कर रही थी। पुलिस ने बताया कि अन्नू ने परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले ही 100 प्रश्न हल कर लिए थे।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास मिले उपकरणों की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

NSUI की मांग:

घटना के बाद NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय भी केंद्र पहुंचे और व्यापम परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की।


इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh Top News 14th July 2025: महाठग शिवा की संपत्ति होगी कुर्क, महिला संग 2.83 करोड़ की ठगी, 27 कर्मचारी सस्पेंड, जानिए आज की बड़ी खबरें

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।