बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ प्रदेश हमेशा शांतप्रिय प्रदेश रहा है। यह एक बड़ी खासियत है। इसी वजह से देशभर के लोग यहां बसना चाहते हैं। लेकिन जब से सत्ता में कांग्रेस आई कि लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह गोलियां चल रही हैं। चाकूबाजी हो रही है। लूट, चोरी-डकैती के मामलों में इजाफा हो रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा में कही।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुकार रैली का आयोजन होगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी इसमें शामिल हो सकती है। प्रशासन इसके लिए बिना कोई हिला हवाला दिए अनुमति दे। अब कांग्रेस सरकार के चार साल बीत चुके हैं। आने वाले 11 माह के बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार आ जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय 36 बिंदुओं का घोषण पत्र जारी किया था, उसे अभी भी पूरा नहीं किया गया है। महिलाओं का रोजगार छीन लिया। युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, उसे भी अब तक पूरा नहीं कर पाई है। यहीं इस बार विधानसभा चुनाव के लिए मुद्दा बनेगा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि 11 माह बाद बीजेपी की सरकार बनेगी, इसलिए अधिकारियों को कांग्रेस सरकार के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन बिलासपुर में आयोजित बीजेपी के महतारी हुंकार रैली के लिए अनुमति दे। उन्होंने कहा ये एक तरह से आपातकाल की तरह का रवैया है। लेकिन हम 11 नवंबर को गांधी चौक से लेकर नेहरू चौक तक रैली तो जरूर निकालेंगे।
चुनाव के लिए है तैयार
नेता प्रतिपक्ष नारयण चंदेल ने कहा कि बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हर दिन काम कर रही है। 23681 मतदान केंद्र हैं। इसके लिए इकाई बनी हुई है। हर दिन बूथ लेवल पर कार्यकर्ता काम कर रहे हंै। हमारे कार्यकताओं का उत्साह अभी से चुनाव के लिए हैं। इस बार छत्तीसगढ़वासी भाजपा को वोट देगी। पिछली बार बदलाव का वक्त था। लेकिन अब वक्त पचतावे का है। कांग्रेस द्बारा पिछले चुनाव के वक्त जारी किए गए घोषणा पत्र पर काम नहीं होना ही इस बार बढ़ा मुद्दा होगा।
हमारी पार्टी में नहीं है गुटबाजी
गुटबाजी के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी एक केडर बेस और कार्यकर्ता बेस पार्टी है। यहां इस लिए यहां पर गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस में गुटबाजी अधिक है। उन्हाेंने भानुप्रतापपुर के उपचुनाव पर बताया कि अभी प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं के बीच से नाम मांगा गया है। इसे प्रदेश कार्य समिति के समक्ष रखा जाएगा। फिर केंद्र की समिति के समक्ष नाम जाएगा। इसके बाद हीं नाम प्रत्याशी का नाम तय होगा।