• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में युवक ने जहरीले सांप को बनाया गले का हार... पूरे गांव में हंसते हुए घूमा, कई बार डसने के बाद पहुंचा अस्पताल

गले में सांप लपेटकर गांव में घूमते संतराम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद सांप के काटने पर तत्काल चिकित्सा उपचार की जरूरत को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 07:15:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 07:23:26 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में युवक ने जहरीले सांप को बनाया गले का हार... पूरे गांव में हंसते हुए घूमा, कई बार डसने के बाद पहुंचा अस्पताल
नशे की हालत में युवक ने सांप को गले में लटकाया

HighLights

  1. नशेड़ी युवक ने जहरीले सांप को गले में लपेटा
  2. सांप ने नशे की हालत में युवक को कई बार डसा
  3. उपचार के दौरान युवक अस्पताल से फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, गौरेला। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा जहरीले सांप को गले में लपेटकर गांव में घूमने का मामला सामने आया है। इस दौरान सांप ने युवक को कई बार डस लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान वह मौका पाकर अस्पताल से निकल गया। इसके बाद से परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, भदौरा निवासी संतराम भैना शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुसे एक जहरीले सांप को पकड़ने पहुंचा था। सांप को काबू में करने के बाद उसने उसे गले में लपेट लिया और काफी देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया। जहर का असर होने पर संतराम की हालत बिगड़ने लगी।


ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान वह मौका पाकर अस्पताल से गायब हो गया। उसके बाद से उसका पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी जान को लेकर चिंतित हैं और ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ प्रदेश के अदालतों को मिले 56 नए सिविल जज, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग समेत सभी जिलों में हाई कोर्ट ने सौंपी जिम्मेदारी

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल

गले में सांप लपेटकर गांव में घूमते संतराम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद सांप के काटने पर तत्काल चिकित्सा उपचार की जरूरत को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश की स्थिति में देरी घातक हो सकती है, इसलिए पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- 'इच्छाशक्ति होती तो बन जाती सड़क': पवन साय ने प्रभारी मंत्री से जताई नाराजगी, अंबिकापुर में शुरू हुआ लीपापोती का काम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।