• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News : बच्चों की सुरक्षा की दी गई जानकारी

चाइल्ड लाइन 24 घंटा फोन एवं आउटरीच सेवा है।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 31 Oct 2021 04:50:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 Oct 2021 04:50:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bilaspur News : बच्चों की सुरक्षा की दी गई जानकारी

Bilaspur News : बिलासपुर । मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति क्रियान्वित चाइल्ड लाइन 1098 परियोजना के द्वारा मुंगेली ग्राम खेढ़ा जिला मुंगेली में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओपन हाउस कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाइल्डलाइन ने बताया की चाइल्ड लाइन 24 घंटा फोन एवं आउटरीच सेवा है।

उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है। किसी बच्चों को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा है अनाथ गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बालकों के देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई।


काउंसलर निशा यादव के द्वारा बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई। लक्ष्मी नारायण सोनवानी के द्वारा बाल विवाह के बारे में जानकारी दिया गया। पद्मनी डहरिया आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभ्ााग के द्वारा बाल संरक्षण की जानकारी दिया। इस कार्यक्रम में टीम मेम्बर के द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव की जानकारी दी गई शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए हैंडवास सैनिटाइजर एवं शारीरिक सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया।

बच्चों के द्वारासांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक, निशा यादव काउंसलर, पद्मनी डहरिया आउटरीच वर्कर, टीम मेम्बर लक्ष्मीनारायण सोनवानी, हितेश कश्यप, संजय बघेल , सविता कार्के, प्रभा जांगड़े, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक रीना सारिका मसीह, शिक्षिका ऋृबदु साहू, नरेंद्र तिवारी, प्राथमिक शाला ह्नष्ण कुमार यादव प्रभारी प्रधान पाठक, शिक्षिका नीता पांडे, माया मिश्रा, लेख राम साहू शिक्षक, बसंत निर्मलकर, अंजू श्रीवास एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्रामीण, बालक एवं बालिका की उपस्थिति रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।