जन्माष्टमी पर बच्चों ने किया नाट्य मंचन, श्रीखाटू श्याम मंदिर में उमड़ी भीड़
वनमंडल के कृष्ण कुंज में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कुंज को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 08 Sep 2023 10:11:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 Sep 2023 10:11:14 AM (IST)

बिलासपुर। सेंट जेवियर स्कूल सरकंडा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्णजी के सामने दीप प्रज्वलन करके की गई तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । छात्रों द्वारा कृष्ण जन्म पर नाट्य मंचन किया गया। संपूर्ण विद्यालय का कण कण ब्रजभूमि की तरह कृष्ण मय हो गया। मोर मुकुट धारी, माखन चोर, पीतांबर धारी रूप धारण करके नन्हे मुन्ने बालकों द्वारा कृष्ण बनकर मटकी फोड़ कार्यक्रम में उल्लास पूर्वक हिस्सा लिया गया। प्राचार्य शाइस्ता बेगम सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।
कृष्ण कुंज में आकर्षक लाइटिंग, हुआ मटकी फोड
बिलासपुर। वनमंडल के कृष्ण कुंज में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कुंज को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। इसके अलावा मटकी फोड़ का आयोजन भी किया गया। इसमें डिप्टी रेंजर से लेकर अन्य वनकर्मी व कुंज में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लेकर उत्साह मनाया। बिलासपुर परिक्षेत्र के बोदरी स्थित कृष्ण कुंज में डिप्टी रेंजर जितेंद्र साहू ने दाही हांडी फोड़ी। वनमंडलाधिकारी संजय यादव के निर्देश पर बोदरी के अलावा बिल्हा व मोपका में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया।
श्रीखाटू श्याम मंदिर में आज मनेगा महोत्सव श्रीखाटू श्याम मंदिर घोंघा बाबा मंदिर परिसर बिलासपुर
![naidunia_image]()