• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के बाम्बे आवास में बेटे को परेशान करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

बिलासपुर के बाम्बे आवास में शराब के पैसे मांगने और बेटे को परेशान करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 10:56:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 10:56:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर के बाम्बे आवास में बेटे को परेशान करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
Demo pic

HighLights

  1. बिलासपुर के बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट।
  2. एक पक्ष ने शराब के ₹2,000 मांगने, दूसरे ने मारपीट का आरोप लगाया।
  3. कोनी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया केस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के बाम्बे आवास में बेटे को परेशान करने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कोनी के बाम्बे आवास निवासी अमित छाबड़ा (43) ने शिकायत में बताया कि 10 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसी ब्लाक में रहने वाला लेखराम कश्यप पहुंचा। उसने अपने बेटे प्रकाश को परेशान करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।


विरोध करने पर लेखराम ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, थप्पड़ और डंडे से मारपीट की। इससे अमित के दाहिने पैर, पीठ और कमर में चोट आई। घटना के गवाह पुष्कर छाबड़ा और ओम जायसवाल हैं।

वहीं, प्रकाश कश्यप (28) ने शिकायत में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह घर के पास बैठा था। तभी अमित छाबड़ा, पुष्कर छाबड़ा और राकेश यादव पहुंचे। उन्होंने शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इससे उसके कान और कंधे में चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में सास के बार-बार घर आने पर बढ़ा विवाद: पत्नी ने लोहे की रॉड से फोड़ा पति का सिर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।