यात्रियों के सुरक्षा की चिंता, तीसरी नजर पर रेलवे का भरोसा, अब सुरक्षा में होगी वृद्धि, संदिग्ध गतिविधियों पर रेवले की पैनी नजर
यात्रियों के सुरक्षा को लेकर रेलवे बेहद गंभीर है। यही कारण है कि सुरक्षा बल के साथ अब सीसीटीवी कैमरे पर भी भरोसा जताई जा रही है। इसके तहत ही रेल मंडल के सभी स्टेशनों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। अब तक नौ स्टेशना सीसीटीवी कैमरे से लैस हो चुके हैं। हालही में अंबिकापुर में कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 09:52:43 AM (IST)
Updated Date: Thu, 03 Oct 2024 09:52:43 AM (IST)
सीसीटीवी मानिटरिंग कक्ष भी बनाए गए हैं।HighLights
- यात्रियों के सुरक्षा को लेकर रेलवे बेहद गंभीर है रेलवे प्रबंधन।
- बिलासपुर रेल मंडल के नौ स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस हुए।
- हालही में अंबिकापुर में कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दे रहा है। रेल मंडल अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में एक स्थान से दूसरे के लिए यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी की तैनातगी रहती है। इसके अलावा स्टेशन के सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए अब प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया जा रहा है।
सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध में आएगी कमी
सीसीटीवी की मदद से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के कंट्रोल रूम से स्टेशनों के सभी गतिविधियों व सुरक्षा की निगरानी 24 घंटे की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए मंडल के नौ स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें बिलासपुर, रायगढ़, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, अकलतरा, चांपा, कोरबा व अंबिकापुर शामिल है। सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता से स्टेशनों में अपराध में कमी, यात्रियों तथा उनके सामानों की सुरक्षा में वृद्धि, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम होगी।
साक्ष्य संग्रहण करने में आसानी होगी। स्टेशनों में सुव्यवस्थित यातायात बनाने के साथ ही भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने में भी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों और रेल में अपराध करने वालों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
जानिए किस स्टेशन में कितने कैमरे
बिलासपुर-1050 रायगढ -320 पेंड्रारोड - 160 अनुपपुर - 320 शहडोल - 160 अकलतरा -120 चांपा - 230 कोरबा -120 अंबिकापुर- 14बाक्स- उमरिया स्टेशन में चल रहा कार्य इन नौ स्टेशनों के अलावा बिलासपुर रेल मंडल के उमरिया रेलवे स्टेशन में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। यह अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरे पूरे स्टेशन को कवर करने वाली एचडी प्रकार के तथा चेहरे पहचानने वाले साफ्टवेयर जैसी आधुनिक तकनीकी से लैस हैं।