• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी का खेल, बिलासपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर में रेंज साइबर थाना पुलिस ने बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के मैनेजर की शिकायत पर 'सांवरिया इंटरप्राइजेस' और 'अजय फार्म हाउस' के खातों से 2.32 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने संबंधित खाताधारकों के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 04:20:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 04:20:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी का खेल, बिलासपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. व्यापार विहार और मंगला शाखा के खातों में हुई भारी गड़बड़ी।
  2. बैंक प्रबंधकों की सतर्कता से सामने आया करोड़ों का फर्जीवाड़ा।
  3. साइबर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में कसा शिकंजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने और संदिग्ध रकम के लेनदेन में इस्तेमाल किए जाने के मामले में रेंज साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। मंगला स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मैनेजर आरती कुरील की शिकायत पर पुलिस ने सांवरिया इंटरप्राइजेस और अजय फार्म हाउस नाम से संचालित बैंक खातों के धारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। दोनों खातों में करीब 2.32 करोड़ रुपये की संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है।

बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि सांवरिया इंटरप्राइजेस के नाम से संचालित खाते के धारक राजकुमार धाकड़ (23), निवासी ग्राम निपनिया के खाते में 22 मई से तीन जून 2026 के बीच 12 लाख 11 हजार 680 रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया। इसी नाम से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की व्यापार विहार शाखा में अमृत लाल जाट द्वारा भी खाता खुलवाए जाने की जानकारी बैंक ने पुलिस को दी है।


दूसरे मामले में अजय फार्म हाउस के नाम से संचालित खाते के धारक अजय कुमार सोनी (36), निवासी रामनगर, टिकरीपारा, तखतपुर के खाते में 18 मई से 12 जून 2026 के बीच दो करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपये का संदिग्ध हस्तांतरण दर्ज किया गया। रेंज साइबर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 317(5) और 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अरपा में सीवेज बहने पर हाई कोर्ट का सवाल- क्या बिलासपुर के सभी 70 नाले छह एसटीपी से जुड़े हैं?

सांवरिया इंटरप्राइजेस खाते में 12.11 लाख का संदिग्ध ट्रांजेक्शन

बैंक जांच में सांवरिया इंटरप्राइजेस के खाते से 22 मई से 3 जून के बीच 12 लाख 11 हजार 680 रुपये के संदिग्ध हस्तांतरण का पता चला। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खाते को संदिग्ध रकम के ट्रांसफर के लिए अन्य लोगों को उपलब्ध कराने की आशंका है। मामले में बैंक स्टेटमेंट और खाताधारक के केवाईसी की सत्यापित प्रतियां पुलिस को सौंपी गई हैं।

अजय फार्म हाउस खाते में एक महीने में 2.20 करोड़ की हलचल

अजय फार्म हाउस के बैंक खाते में 18 मई से 12 जून के बीच दो करोड़ 20 लाख 68 लाख 443 रुपये का संदिग्ध हस्तांतरण सामने आया। बैंक की शिकायत के मुताबिक खाते का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के तौर पर किया जा रहा था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।