• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में रोजगार गारंटी की मजदूरी को लेकर विवाद, सरपंच पति पर जानलेवा हमला 4 घायल

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में मनरेगा की मजदूरी मांगने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास एफआईआर दर्ज की है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:54:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:54:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में रोजगार गारंटी की मजदूरी को लेकर विवाद, सरपंच पति पर जानलेवा हमला 4 घायल
Demo pic ai

HighLights

  1. मस्तूरी के सरसेनी में मनरेगा मजदूरी मांगने पर चले लाठी-डंडे।
  2. हमले में ललित सोल्डे, पत्नी, बेटा और बेटी हुए घायल।
  3. मल्हार पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज की क्रास एफआईआर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए काम की मजदूरी मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सरपंच पति समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडे से सरपंच पति ललित सोल्डे और बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। घटना में पत्नी तितरी बाई, बेटा आर्यन और बेटी अंतरा घायल हो गए। सरपंच के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने तितरी बाई और उसके पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत सरसेनी में रहने वाली तितरी बाई सोल्डे (42) ने पुलिस को बताया कि नौ नवंबर की रात करीब आठ बजे उनके पति ललित सोल्डे रोजगार गारंटी के तहत चार सप्ताह काम करने की मजदूरी मांगने सरपंच पति नारायण सोल्डे के घर के पास गए थे।


इसी बात पर नारायण ने काम नहीं करने और बार-बार पैसे मांगने की बात कहते हुए रामायण सोल्डे और राजकुमार सोल्डे के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तीनों ने लाठी-डंडे से ललित की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची तितरी बाई, उनके बेटे और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। इसमें तीनों को चोटें आई हैं। ललित के कान में भी चोट लगी है। इधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सरपंच के भतीजे की शिकायत पर ललित, तितरी और उनके बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। तितरी बाई ने नारायण सोल्डे, रामायण सोल्डे और राजकुमार सोल्डे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने ललित सोल्डे, तितरी बाई और उनके बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में उठा डाला लेकर दौड़ा हाइवा: टकराकर सड़क पर गिरा बिजली का तार, मची भगदड़

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।