बिलासपुर में उठा डाला लेकर दौड़ा हाइवा: टकराकर सड़क पर गिरा बिजली का तार, मची भगदड़
बिलासपुर के सीपत रोड पर हाइवा का डाला उठाकर चला रहे चालक की लापरवाही से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और जाम लग गया।
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:49:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:49:33 PM (IST)
दुर्घटना कारित हाईवा और क्षतिग्रस्त बोेर्डHighLights
- सीपत रोड पर डाला उठाकर दौड़ रहे हाइवा से हुआ हादसा।
- शासकीय बोर्ड और बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा।
- चालक वाहन छोड़कर फरार, मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सीपत शराब भट्ठी के पास सोमवार शाम हाइवा चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाइवा का डाला उठा हुआ था और ड्राइवर उसी हालत में वाहन को मेन रोड पर दौड़ा रहा था। इसी दौरान उठा हुआ डाला सड़क के ऊपर लगे छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड से टकरा गया।
टक्कर से बोर्ड टूटकर हाइवा के ऊपर गिर पड़ा। वहीं, सड़क के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार भी टूटकर नीचे आ गिरा। सोमवार की शाम हुई इस घटना के बाद मेन रोड पर अफरा-तफरी मच गई। बिजली का तार सड़क पर गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। गनीमत रही कि उस वक्त तार की चपेट में कोई राहगीर या वाहन चालक नहीं आया, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक हाइवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- CG High Court: बहुत हुआ अब बस करो... जनगणना ड्यूटी, परिवीक्षा अवधि और बार-बार स्थानांतरण पर लगाई रोक
आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अब पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
हाइवा का डाला उठाकर मुख्य सड़क पर वाहन चलाने से सरकारी बोर्ड और बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया।
तार सड़क पर गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय कोई इसकी चपेट में नहीं आया।