• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा से भूटान शराब ले रहे कंटेनर से 10 पेटी बेच दी, बिलासपुर में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

अधिकारियों को ड्राइवर के पास से मिले दस्तावेजों की जांच से पता चला है कि गोवा से 1000 पेटी शराब भूटान भेजी जा रही थी। मगर, बिलासपुर में 30 पेटी शराब उ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 24 Feb 2025 02:37:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Feb 2025 02:37:23 PM (IST)
गोवा से भूटान शराब ले रहे कंटेनर से 10 पेटी बेच दी, बिलासपुर में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

HighLights

  1. आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ अपराध।
  2. 10 फरवरी को कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त मिलने के बाद खुला था मामला।
  3. ड्राइवर से मिले दस्तावेजों से पता चला कि गोवा से भूटान भेजी जा रही थी शराब।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। आबकारी विभाग ने करीब 13 दिन पहले एक करोड़ की शराब जब्त की। जांच के दौरान पता चला कि कंटेनर के ड्राइवर ने 10 पेटी शराब पहले ही बेच दी थी। जांच के बाद आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी ने ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत और षड्यंत्र की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी छबि पटेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 फरवरी को एक कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। कार के ड्राइवर रवि शर्मा ने बताया कि उसने एक कंटेनर के ड्राइवर से शराब ली है। इसके आधार पर छतौना के पास कंटेनर को रोककर जांच की गई।


बिलासपुर में उतारनी थी 30-40 पेटी

ड्राइवर ने जो दस्तावेज दिए, उससे पता चला कि शराब को गोवा से भूटान भेजा जा रहा था। दस्तावेज के मुताबिक कंटेनर में एक हजार पेटी शराब थी। इधर, जांच में पता चला कंटेनर में केवल 990 पेटी शराब थी। किसी ने कंटेनर के ड्राइवर शिव कुमार सैनी को बिलासपुर में 30-40 पेटी शराब उतारने कहा था।

naidunia_image

ड्राइवर ने पहले ही बेच दी 10 पेटी शराब

इसके बदले उन्हें 50 हजार मिलने थे। इससे पहले ही उसने 10 पेटी शराब बेच दी थी। मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने ड्राइवर शिव कुमार सैनी के खिलाफ अमानत में खयानत व षड्यंत्र की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। ड्राइवर फिलहाल आबकारी एक्ट के तहत जेल में बंद है।

किसके इशारे पर उतारी गई शराब

आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर शिव कुमार सैनी ने बिलासपुर में 30 से 40 पेटी शराब उतारने के लिए छतौना के पास ग्राहक का इंतजार करने की बात कही। उसने किसी पंकज सिंह का नाम लिया था। विभाग को अब तक पंकज सिंह की जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें- डिजिटल होगी छत्तीसगढ़ विधानसभा, लंदन-सिंगापुर में मैनेजमेंट सीखेंगे मंत्री-विधायक

मध्यप्रदेश के शराब ठेकेदारों से जुड़े पंकज सिंह के फार्म हाउस से पहले भी भारी मात्रा में शराब जब्त की गई थी। इधर आबकारी अमले की कार्रवाई के दौरान पंकज सिंह का नाम सामने आने के बाद ठेकेदार से जुड़े पंकज सिंह का नाम चर्चा में आ गया है।

परमिट है संदिग्ध, गोवा सरकार से किया गया पत्र व्यवहार

आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिल्टी और परमिट की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक हजार पेटी गोवा से भूटान लेकर जाने का परमिट मिला है।

यह भी पढ़ें- मनमानी: नई राशन दुकान आवंटन में नियमों की उड़ीं धज्जियां, दलालों की चांदी

इधर, छत्तीसगढ़ में परिवहन की परमिट वाहन में नहीं था। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई है। गोवा सरकार से पत्र व्यवहार किया गया है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।