Environment Protection: प्रकृति से हम और हमसे है पर्यावरण सुरक्षित
Environment Protection:जिला पंचायत सभापति अंकित गौराहा ने लगरा हाईस्कूल के बच्चों से किया संवाद। ...और पढ़ें
By anil.kurreyEdited By: anil.kurrey
Publish Date: Wed, 08 Sep 2021 03:40:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Sep 2021 03:40:25 PM (IST)

बिलासपुर।Environment Protection: जिला पंचायत के सदस्य व सभापति अंकित गौराहा ने हाई स्कूल के बच्चों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद किया। बच्चों से सीधेतौर पर स्र्-ब-रू होते हुए कहा कि प्रकृति से हम और हमसे पर्यावरण सुरक्षित है। हम दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने और इसे सहेज कर रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आप लोगों को ही आगे चलकर इस महत्वपूर्ण कार्य को करना है। अपने आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही पौधारोपण के प्रति लोगों को जागस्र्क करने की जिम्मेदारी भी आप लोगों को निभानी है।
ग्राम पंचायत लगरा स्थित शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत के सभापति गौराहा उपस्थित हुए। अंकित ने स्कूली बच्चों से कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह जस्र्री हो गया है कि हम अपने आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखे और साथ ही इसे संरक्षित भी करें। प्रकृति के प्रति हमें गंभीरता के साथ ध्यान देना होगा और इस पर काम भी करना होगा।
पौधारोपण को लेकर जागस्र्कता फैलाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आज दुनिया बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। ग्रीन हाउस इफेक्ट हुआ है। जिसके चलते प्रकृति का संतुलन बहुत बिगड़ गया है। इसके लिए केवल और केवल हम ही जिम्मेदार हैं। सवाल उठता है कि प्रकृति के अंसुतलन को दूर करने के लिए कौन सामने आएगा। इसका उत्तर यह ही है कि जब हमने प्रकृति से खिलवाड़ किया है तो उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी है। हर साल हम वन महोत्सव मनाते हैं।
हजारों लाखों की संख्या में पौधारोपण करते हैं। पौधों से बने पेड़ को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी हमें उठानी होगी। तभी प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। और हम और आने वाली पीढ़ी सुरक्षित जीवन गुजार पाएंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शत्रुहन साहू,प्राचार्य इंदुबाला ठाकुर,शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिवशंकर कैवर्त,शिक्षक धनंजय कुंभकार,विपिन गौरहा,अन्न्पूर्णा जायसवाल,सीमा त्रिवेदी,ज्योति उपाध्याय,रामा पटेल, प्रकाश कैवर्त,राजकुमार श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।