• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर पचपेड़ी में शातिर ठग का शिकार बना किसान: उन्नत बीज देने का झांसा देकर की 60 हजार की धोखाधड़ी

बिलासपुर के पचपेड़ी में एक ठग ने खुद को इंदौर का निवासी बताकर किसान को उन्नत बीज और खाद देने का लालच दिया और 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 12:11:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 12:11:03 PM (IST)
बिलासपुर पचपेड़ी में शातिर ठग का शिकार बना किसान: उन्नत बीज देने का झांसा देकर की 60 हजार की धोखाधड़ी
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. धान के बीज के नाम पर किसान से हुई बड़ी ठगी।
  2. इंदौर का निवासी बताकर गांव में फैलाया जाल।
  3. पुलिस की पकड़ में शातिर ठग, जांच शुरू।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम खपरी (ओखर) के एक किसान को उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीज और जैविक खाद उपलब्ध कराने का झांसा देकर 59 हजार 980 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम खपरी(ओखर) में रहने वाले राजेन्द्र कुमार अंचल (45) ने धोखाधड़ी की शिकायत की है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले खुद को इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी बताने वाला शाहरुख खान गांव पहुंचा था। उसने चौक-चौराहों पर किसानों को धान के उन्नत बीज और जैविक खाद उपलब्ध कराने का दावा करते हुए आर्डर लेना शुरू किया। उसकी बातों में आकर राजेन्द्र कुमार ने अलग-अलग तिथियों में नकद और आनलाइन माध्यम से 59 हजार 980 रुपये का भुगतान किया। इसमें 17 मई को छह हजार 300 रुपये, 18 मई को दो हजार 960 रुपये, 20 मई को पांच हजार 920 रुपये, 22 मई को 29 हजार 800 रुपये और 2 जून को 15 हजार रुपये शामिल हैं।


रुपये लेने के बाद आरोपित ने न तो बीज और खाद की आपूर्ति की और न ही रकम लौटाई। फोन करने पर आरोपी काल भी रिसीव नहीं कर रहा है। पीड़ित ने यह भी बताया कि गांव के कई अन्य किसानों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

गांव में घूम-घूमकर किसानों से लेता रहा आर्डर

खुद को इंदौर निवासी बताने वाला शाहरुख खान ग्राम खपरी (ओखर) पहुंचा और गांव के चौक-चौराहों पर किसानों की बैठक लेकर धान के उच्च गुणवत्ता वाले बीज तथा जैविक खाद उपलब्ध कराने का दावा किया। उसने किसानों को कम कीमत में बेहतर उत्पादन का भरोसा दिलाया और अग्रिम राशि जमा कराने को कहा। उसकी बातों पर विश्वास कर कई किसानों ने आर्डर बुक कराया।

पीड़ित राजेन्द्र कुमार अंचल ने भी अलग-अलग तारीखों में नकद और आनलाइन भुगतान किया। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो सामान की आपूर्ति की और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। बाद में उसका मोबाइल भी बंद मिलने लगा। इससे किसानों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के अन्य किसान भी इसी तरह के झांसे का शिकार हुए हैं।

पुलिस कर रही आरोपित की तलाश

किसान की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोपित का नाम शाहरुख खान बताया गया है, जिसने खुद को इंदौर (मध्यप्रदेश) का निवासी बताया था। पुलिस आनलाइन ट्रांजेक्शन और उपलब्ध मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान एवं लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपित किसी संगठित गिरोह का सदस्य तो नहीं है और उसने अन्य गांवों में भी इसी तरह किसानों को निशाना बनाया है या नहीं।

पुलिस ने ऐसे मामलों में किसानों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बीज, खाद या कृषि सामग्री खरीदने से पहले विक्रेता की पहचान, लाइसेंस और कंपनी की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह भी दी गई है।