• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में अटल आवास में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से ई-बाइक में लगी आग, खिड़की तोड़ साड़ी के सहारे निकले बाहर

बिलासपुर के सरकंडा मुक्तिधाम रोड पर कपिल नगर चौक के पास अटल आवास अपार्टमेंट में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सीढ़ियों के पास चार्जिंग पर ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 09:38:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:38:28 PM (IST)
बिलासपुर में अटल आवास में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से ई-बाइक में लगी आग, खिड़की तोड़ साड़ी के सहारे निकले बाहर
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. अटल आवास में भीषण आग, खिड़की तोड़ निकले बाहर।
  2. शॉर्ट सर्किट से ई-बाइक में लगी आग, पांच वाहन जले।
  3. दो घंटे तक दहशत में रहे लोग, दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सरकंडा मुक्तिधाम रोड पर कपिल नगर चौक के पास अटल आवास अपार्टमेंट में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सीढ़ियों के पास लगी आग के कारण वहां रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए। आग से सीढ़ियों के पास रखे पांच वाहन पूरी तरह से जल गए। इधर सीढ़ियों के पास लगी आग से अपार्टमेंट में रहने वालों की जान पर बन आई।

सीढ़ी के पास आग लगने से रास्ता ब्लाक हो गया था। ऐसे में खिड़की को तोड़कर साड़ियों के सहारे बच्चो और महिलाओं को नीचे उतारा गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं। प्रभावितों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।


कपिल नगर चौक के पास अटल आवास अपार्टमेंट का निर्माण किया गया है, जहां दो ब्लाक हैं। रविवार को ब्लाक टू में सीढ़ियों के पास ई बाइक को चार्ज पर लगाकर परिवार अपने फ्लैट में चला गया। ई-बाइक के पास ही बिजली मीटर लगाए गए हैं। बिजली तारों से चिंगारी और ई-बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जल गई। इस आग से आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों में आग तेजी से फैलने लगी। जब तक अपार्टमेंट में रहने वालों को इसकी जानकारी हुई सीढ़ियों के पास आग भड़क गई थी। इसके कारण वहां रहने वाले बाहर नहीं निकल पा रहे थे। आग लगने के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले दहशत में आ गए। लोगों ने अपने घरों की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया।

लोगों को खिड़कियों में साड़ियां बांधकर नीचे उतरा गया। इसी बीच पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। करीब दो घंटे तक अपार्टमेंट में रहने वाले दहशत में रहे। किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में पांच वाहन जल गए हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर सहित रेल मंडल के सभी स्टेशनों में 22 को ‘रेल जनसंवाद’, अधिकारी सुनेंगे यात्रियों की शिकायतें और सुझाव

सुरक्षा ताक पर, सीढ़ियों के पास तारों का जंजाल

आगजनी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। आग बुझाने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पूछताछ की। इसमें पता चला है कि सीढ़ियों के पास ही बिजली के मीटर लगाए गए हैं। यहीं पर कुछ लोगों ने अपनी ई-बाइक को चार्ज पर लगया था। सीढ़ियों के पास शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले अंदर ही फंस गए।

अपार्टमेंट में रहने वालों ने बताया कि सीढ़ियों के पास बिजली के तारों का जंजाल बना हुआ था। कई जगहों पर तार कटे हुए थे। इसके कारण शार्ट सर्किट की बात कही जा रही है।

सरकारी अपार्टमेंट में सुरक्षा का आभाव

शहर के सरकारी अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच नहीं हो रही है। इसके कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। मुक्तिधाम के पास बने अपार्टमेंट में रविवार की रात हुए हादसे के बाद सुरक्षा उपाय को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

अपार्टमेंट में कई परिवार रहते हैं। उनके वाहन अपार्टमेंट में सीढ़ियों के पास रखे रहते हैं। रविवार को इसी तरह रखे गए वाहन में आग लगने के कारण हादसा हुआ। इधर अपार्टमेंट में उपर रहने वालों के पास ऐसी स्थिति से निपटने कोई उपाय नहीं था। इसके कारण लोगों की जान पर बन आई थी।

बच्चों को निकालने में जुटे परिवार

सीढ़ियों के पास लगी आग से अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार दहशत में रहे। जैसे ही आग भड़कने लगी लोगों को अपने और बच्चों की चिंता होने लगी। इसके बाद लोगों ने खिड़कियां तोड़कर साड़ियां बांधकर किसी तरह बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान आसपास के लोगों ने बच्चों को उतारने में सहयोग किया। किसी तरह वहां रहने वालों को बाहर निकाला गया।