यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bilaspur Railway News: पहली महिला महाप्रबंधक नीनु ने संभाला बिलासपुर रेलवे जोन का कार्यभार
फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट आकर रेलवे स्टेशन जाएंगी। वहां रायपुर रेल मंडल के स्पीक (स्वचलित यान) से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। बिलासपुर आगमन के दौरान ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 May 2024 06:26:18 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 May 2024 06:26:18 AM (IST)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक नीनु इटियेराHighLights
- आप दक्षिण रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद भी रह चुकी हैं।
- इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की और नई ऊंचाइयों को छुआ।
- आज पहुंचेंगी बिलासपुर
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (आइआरटीएस ) की अधिकारी इटियेरा इससे पूर्व में दक्षिण रेलवे चेन्नई में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। वह दक्षिण रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद भी रह चुकी हैं।
इसके अलावा नीनु इटियेरा ने दक्षिण रेलवे के मदुरै मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की और नई ऊंचाइयों को छुआ। उनके कार्यकाल में दक्षिण रेलवे में यात्री सुविधाओं व सेवाओं की भी काफी प्रगति हुई।
महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रूप में उनके कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना एवं यात्री सुविधाओ में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो सकेंगी। इसके साथ ही साथ देश की आर्थिक प्रगति की ओर भी अधिक बल देने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सकारात्मक योगदान हो सकेगा। इटियेरा ने दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से अपनी सेवा की शुरुआत की है।
दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड तिरुवनंतपुरम समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके इसी अनुभव का लाभ भारतीय रेलवे के कमाऊपूत जोन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिलेगा।
आज पहुंचेंगी बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक ने बिलासपुर का कार्यभार चेन्नई से ही संभाला है। वह बुधवार की दोपहर 12:15 बजे बिलासपुर पहुंचेंगी। फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट आकर रेलवे स्टेशन जाएंगी। वहां रायपुर रेल मंडल के स्पीक (स्वचलित यान) से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। बिलासपुर आगमन के दौरान जोन व रेल मंडल के सभी उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।