• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रात के अंधेरे में ट्रेन से हो रही थी वन उपज की तस्करी, 50 किलो करील जब्त कर वन विभाग ने नदी में बहाया

चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में अवैध रूप से लाए जा रहे 50 किलो प्रतिबंधित करील को उसलापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने जब्त किया है। मंगलवार देर रात लगभग ...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 04:35:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 04:38:43 PM (IST)
रात के अंधेरे में ट्रेन से हो रही थी वन उपज की तस्करी, 50 किलो करील जब्त कर वन विभाग ने नदी में बहाया
अरपा नदी में जब्त करील को बहाते वन विभाग के कर्मचारी।

HighLights

  1. चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस से 50 किलो प्रतिबंधित करील जब्त।
  2. दुर्गंध आने पर उसलापुर आरपीएफ ने की छापेमारी, आरोपी फरार।
  3. वन विभाग ने जब्त करील को नदी में बहाकर किया नष्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: ट्रेनों के जरिए प्रतिबंधित वन उपज का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में दो बोरियों में करीब 50 किलो प्रतिबंधित करील बिलासपुर लाया जा रहा था। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में दबिश देकर करील जब्त कर लिया। हालांकि, इसे परिवहन करने वाले आरोपित आरपीएफ के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकले।

आरपीएफ ने जब्त करील को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। मामला मंगलवार की रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस के उसलापुर स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ को ट्रेन में करील रखे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उसलापुर आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ट्रेन की तलाशी ली।


इस दौरान दो अलग-अलग बोरियों में करील भरा मिला। आरपीएफ ने आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ कर इसे लाने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन किसी यात्री ने कोई जानकारी नहीं दी। ट्रेन का उसलापुर स्टेशन पर ठहराव कम समय का होने के कारण आरपीएफ को पूछताछ की प्रक्रिया भी सीमित रखनी पड़ी।

टीम ने तत्काल दोनों बोरियों को ट्रेन से उतारकर जब्त कर लिया। इसके बाद बुधवार सुबह वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन अमला मौके पर पहुंचा और जब्त करील को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि करील की तेज दुर्गंध के कारण ही आरपीएफ को उसके परिवहन की जानकारी मिली।

कार्रवाई से बचने रात के अंधेरे में अपराध

आरोपित रात के समय ट्रेन से इसे इसलिए लेकर जा रहे थे, ताकि आसानी से ठिकाने तक पहुंचा सके, लेकिन दुर्गंध के कारण उनकी योजना विफल हो गई। ऐसी कई प्रतिबंधित चीजों का इसी तरह परिवहन ट्रेन से हो रही है।बाक्स-वन विभाग ने नदी में बहाकर किया नष्टजब्त करील को वन विभाग के सुपुर्द किए जाने के बाद विभागीय अमला इसे अपने साथ ले गया। विभाग ने प्रतिबंधित करील को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की कार्रवाई की। इसके तहत करील को नदी में बहाकर नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्र गवाह मुकरने पर भी नहीं बचे गांजा तस्कर, हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका