• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनरूफ से सेल्फी लेने का शौक पड़ा भारी, चार युवक गिरफ्तार, कार जब्त

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू रिवर व्यू रोड पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार में स्टंट कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ आरोपियों की कार भी सीज कर दी।

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 01:04:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 01:04:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सनरूफ से सेल्फी लेने का शौक पड़ा भारी, चार युवक गिरफ्तार, कार जब्त
सनरूफ से निकलकर सेल्फी लेना युवकों को पड़ा भारी(फोटो नई दुनिया)

HighLights

  1. सनरूफ से निकलकर सेल्फी लेना युवकों को पड़ा भारी।
  2. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद युवकों को गिरफ्तार किया।
  3. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को भी सीज कर लिया ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू रिवर व्यू रोड पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार(Overspeeding Car) में स्टंट कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कार की सनरूफ खोलकर वीडियो(Sunroof Selfie Stunt) और सेल्फी लेते हुए खुद की और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। पुलिस ने चारों युवकों के विरुद्ध बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

पकड़े गए युवक और कार जब्त

गिरफ्तार युवकों में लव उर्फ लक्की कुम्भकार निवासी कपिल नगर सरकंडा, अरमान उर्फ ऋषभ कुम्भकार निवासी एनटीपीसी क्वार्टर सीपत (वर्तमान पता- विनोबा नगर), रमाशंकर कौशिक निवासी पुराना सरकंडा और प्रियांशु कश्यप निवासी माता चौरा सरकंडा शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार (क्रमांक CG-10-BP-9101) को भी जब्त कर लिया।


कैसे हुआ खुलासा?

23 जुलाई की रात न्यू रिवर व्यू रोड पर ये युवक कार की सनरूफ खोलकर इंटरनेट मीडिया(Social Media Video) के लिए वीडियो और सेल्फी बना रहे थे। उनकी यह हरकत न केवल खुद के लिए खतरनाक थी, बल्कि अन्य राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने कहा, “सड़क पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

इसे भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में घुसे 3 लोगों की जान लेने वाली हथिनी और उसका बच्चा, वन विभाग की टीम को दौड़ाया

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।