बिलासपुर में तीन साल की मासूम पोती को उठा ले जा रहा था दरिंदा, बचाने पहुंची 58 वर्षीय दादी की चाकू मारकर हत्या
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां तीन साल की पोती को घर से ले जाने की कोशिश कर रहे आरोपी प्रश...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 03:41:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 03:41:51 PM (IST)
HighLights
- तीन साल की पोती को बचाने आई दादी की हत्या।
- ग्राम मेंड्रा में धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत।
- आरोपी प्रशांत शुक्ला फरार, पुलिस दबिश दे रही।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा में तीन साल की मासूम पोती को बचाने पहुंची दादी की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ग्राम सैदा निवासी प्रशांत शुक्ला बच्ची को घर से ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बच्ची की दादी राजकुमारी यादव (58) की नजर उस पर पड़ गई।
पोती को बचाने के लिए उन्होंने आरोपित को रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण राजकुमारी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।
वारदात की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मेंड्रा में तीन वर्षीय बच्ची को घर से ले जाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान उसकी दादी राजकुमारी यादव वहां पहुंच गईं। पोती को खतरे में देखकर उन्होंने आरोपित को रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि इससे नाराज होकर प्रशांत शुक्ला ने अपने पास रखे धारदार चाकू से बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में उनकी जान चली गई। घटना के बाद प्रशांत शुक्ला मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।