• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री के पीए ने बीच सड़क पर मनाया पत्नी का Birthday, Chhattisgarh High Court ने लगाई फटकार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के पीए की पत्नी का बर्थडे बीच रोड पर मनाने की घटना को हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मामले में प्रशासन और ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 09:41:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 09:46:46 AM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री के पीए ने बीच सड़क पर मनाया पत्नी का Birthday, Chhattisgarh High Court ने लगाई फटकार
हाई कोर्ट ने सड़क पर बर्थडे मनाने के मामले में सरकार को लगाई फटकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निजी सचिव राजेंद्र दास द्वारा सड़क पर पत्नी का जन्मदिन मनाने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया। अदालत ने सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पटाखे फोड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाया है।

कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों को रोकने में विफल रही है। कोर्ट ने कहा कि अब लगता है आप लोग असफल हो चुके हैं, यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो अदालत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।


मुख्य न्यायाधीश ने राज्य के महाधिवक्ता से कहा कि सरकार केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग बस एफआइआर दर्ज करते हैं और आरोपी पांच या 10 हजार रुपये का जुर्माना भरकर छूट जाते हैं। इस प्रकार के मामलों में अदालत के आदेशों की अवहेलना हो रही है।

कोर्ट में पेश किया गया वीडियो

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री के पीए का एक वीडियो सुनवाई के दौरान अदालत के सामने आया, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आए थे। यह वीडियो नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के डोमनहिल सोनावनी नाका का बताया जा रहा है। वीडियो के प्रसारित होने के बाद अदालत ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया।

अदालत ने कहा कि जब किसी मंत्री के निजी कर्मचारी का नाम ऐसे मामलों में सामने आ रहा है, तो मंत्री को स्वयं इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। पहले भी सामने आए कई मामले: सड़क पर जन्मदिन मनाने, स्टंट करने और ट्रैफिक जाम करने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में नहीं थम रहा स्टंटबाजों का आतंक, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार से सड़कों पर मचाया हुड़दंग

पहले भी सामने आया है ऐसा मामला

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन के डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का नीली बत्ती लगी कार के बोनट पर केक काटने का वीडियो प्रसारित हुआ था, जिस पर हाई कोर्ट ने सख्त संज्ञान लिया था। बिलासपुर के रतनपुर बाइपास रोड पर युवकों ने तलवार से केक काटकर जश्न मनाया था। इस मामले में पुलिस ने 15 युवकों को गिरफ्तार किया था।