• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

खौफनाक साजिश: तलाक में बच्चा बाधा न बने, इसलिए पति ने डॉक्टर से मिलकर कराया पत्नी का अबॉर्शन

पति द्वारा डॉक्टर से मिलीभगत कर तीन माह की गर्भवती पत्नी का बेहोश कर बिना सहमति गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने पति और डॉक्टर पर केस दर्ज किया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 11:10:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 11:10:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खौफनाक साजिश: तलाक में बच्चा बाधा न बने, इसलिए पति ने डॉक्टर से मिलकर कराया पत्नी का अबॉर्शन
Demo pic

HighLights

  1. बिलासपुर के सिरगिट्टी में बिना सहमति गर्भपात कराने का मामला।
  2. पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर पर एफआईआर।
  3. तलाक में बच्चा बाधा न बने, इसलिए रची गई थी साजिश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तलाक लेने में होने वाली बच्चा बाधा न बने, इसलिए एक पति पर डाक्टर से मिलीभगत कर अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी का बिना सहमति गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हास्पिटल की संचालक डाक्टर उज्ज्वला कराडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 89 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोरबा निवासी सुयश अग्रवाल (24) की शादी 26 अप्रैल को सरसीवा निवासी आकांक्षा अग्रवाल से हुई थी। आकांक्षा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था। वह आए दिन विवाद कर तलाक लेने की बात कहता था। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। पति को आशंका थी कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक लेने में परेशानी होगी। इसी वजह से उसने गर्भपात कराने की योजना बनाई।


पीड़िता के मुताबिक, पति ने पहले उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां गर्भपात नहीं हो सका। इसके बाद 13 नवंबर को रूटीन जांच कराने के बहाने वह उसे सिरगिट्टी के गणेश नगर स्थित मल्टी स्पेशलिटी एंड वूमेन केयर क्लीनिक जेपी हास्पिटल ले गया। वहां भर्ती कराने के बाद उसे बातों में उलझाया गया और बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया गया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर उसकी सहमति के बिना गर्भपात कर दिया गया। होश आने पर पति ने बच्चे की हार्टबीट कम होने की बात कहकर उसे गुमराह किया।

स्वजन के साथ पहुंची थाने

घटना से आहत आकांक्षा 14 नवंबर को अपनी मां संजू अग्रवाल, भाई अमन, मयंक और भाभी रेनू के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब अपोलो अस्पताल में हुए इलाज और जेपी हास्पिटल के दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में पति और डाक्टर की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 6 साल की छात्रा से शिक्षक की घिनौनी करतूत, स्कूल में मासूम से अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।