• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Railway News: बच्चे काम करते या भटक गए हैं तो तत्काल 1098 पर दें सूचना

Bilaspur Railway News: कुलियों के साथ रेलवे चाइल्ड लाइन ने की मीटिंग

By sandeep.yadavEdited By: sandeep.yadav
Publish Date: Tue, 27 Jul 2021 01:30:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jul 2021 01:30:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bilaspur Railway News: बच्चे काम करते या भटक गए हैं तो तत्काल 1098 पर दें सूचना

बिलासपुर। Bilaspur Railway News: समर्पित रेलवे चाइल्ड लाइन ने जोनल स्टेशन के गेट क्रमांक चार स्टेशन के कुलियों के साथ मिलकर एक वालेंटियर मीटिंग रखी। इस दौरान चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपील की यदि स्टेशन, स्टाल या ट्रेन में कोई बच्चा काम करते नजर आए या फिर घर से भटक गए हैं तो तत्काल इसकी सूचना दें। उनकी इस पहल से बच्चों को न केवल सुरक्षा मिलेगी, बल्कि संरक्षण भी मिलेगा।

जोनल स्टेशन में भी चाइल्ड लाइन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के पदाधिकारी व सदस्य समय- समय पर स्टेशन में जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। कभी आरपीएफ के साथ तो कमी रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल कर ऐसे आयोजन करते हैं, जो बच्चों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा स्टेशन के आसपास के बस्तियों में जाकर भी जागरूक करने के अलावा बच्चों को कपड़े, कापी- किताब वितरित किए जाते हैं। इसी के तहत स्टेशन के गेट क्रमांक तीन के पास एक मीटिंग रखी गई।


जिसमें स्टेशन के लाइसेंसी कुलियों को बुलाया गया था। कुली पूरे समय स्टेशन में मौजूद रहते हैं। ट्रेन में यात्रियों का लगेज उठाने के लिए जाते हैं। इसीलिए उन्हें चाइल्ड लाइन केंद्र के उद्देश्य के बारे में बताते हुए उनसे सहयोग मांगा गया। बच्चे भटके, काम करते और भीख मांगते हुए नजर आए तो चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर पर काल करने की अपील की। इसके साथ ही यदि किसी बच्चे को इलाज की आवश्यकता है तब चाइल्ड लाइन की मदद ली जा सकती है।

अगर किसी बधो को संरक्षण की जरूरत है तो चाइल्ड लाइन में जानकारी देने की बात कही गई। संचालित परियोजना चाइल्ड लाइन केंद्र बधाों के लिए ही काम करती है। इस प्रक्रिया में समर्पित संस्था के अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ,परियोजना संचालक नाज़नीन अली , केंद समन्वयक नीलकमल भारद्वाज, काउंसलर अलका फाक, गीता, संतोष, अमित, चंद्रकांत, मनीषा ने योगदान दिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।