Bilaspur Railway News: प्रधान कार्यालय ई पुस्तकालय की अवधारणा को करें लागू
क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति 65वीं बैठक में महाप्रबंधक ने राजभाषा में कार्यालयीन काम करने दिया जोर ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 02 Mar 2023 11:38:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Mar 2023 11:38:35 AM (IST)

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हिन्दी में मूल पत्राचार का प्रतिशत बढ़ाने तथा ई पुस्तकालय की अवधारणा को प्रधान कार्यालय में लागू करने पर जोर देना चाहिए। राजभाषा संबंधी विशिष्ट कार्यों और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार किया जाना आवश्यक है। प्रत्येक विभाग जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कृत किए जाने की संभावनाएं खोजी जाएं।
यह कहना है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार का है। उनकी अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 65वीं बैठक जोनल सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में मुख्य राजभाषा अधिकारी ने महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्षों तथा मंडलों/कारखानों से आएं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए तिमाही में हुई राजभाषा प्रगति पर मदवार चर्चा प्रारंभ की।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार कार्य में फ्युचर रेडी अप्रोच के साथ काम करने और सभी दिक्कतों को दूर करते हुए निरंतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यालय स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में ई-पुस्तकालय की सुविधा प्रारंभ करने के लिए हो रहे प्रयासों सराहना की।
पुस्तकालयों में ऐसी व्यवस्था की जाए कि कर्मचारियों और उनके स्वजनों को भी इसका लाभ मिल सके। अपर महाप्रबंधक ने हिंदी के व्यापक प्रचार के लिए पुस्तक समीक्षाओं का संकलन कर उन्हें पत्रिका में छापने की बात कही। मुख्य राजभाषा अधिकारी ने सभी कार्यालयों द्वारा किए जा रहे राजभाषा संबंधी प्रगति को संतोषजनक बताते हुए कहा कि अप्रैल माह में संसदीय राजभाषा समिति का निरीक्षण बिलासपुर मंडल में होना संभावित है। मूल पत्राचार में कुछ जगहों पर वृद्धि की आवश्यकता है।
प्रतियोगिता के विजेता व रेलवे बोर्ड से पुरस्कृत कर्मचारियों को किया सम्मानित
बैठक के अंत में क्षेत्रीय राजभाषा प्रतियोगिता 2022 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न् प्रतियोगिताओं के विजेता 18 कर्मचारियों तथा रेलवे बोर्ड स्तर पर विजेता चार कर्मचारियों को महाप्रबंधक ने पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर ोन के लिए यह अपार हर्ष का विषय है कि यहां के चार कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड स्तर पर सम्मानित किया गया है। इससे सभी मंडलों और उनके अधीनस्थ काम करने वाले कार्यालयों को राजभाषा में अधिक से अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।