• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के बेलगहना में निलंबित शिक्षक दंपति ने सहायक शिक्षक को पीटा, शिकायत की शंका पर दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत करवा गांव में विभागीय जांच के बाद निलंबित किए गए शिक्षक दंपति अर्चना अनंत और उदयराम अनंत ने सहायक शिक्षक...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:58:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:58:08 PM (IST)
बिलासपुर के बेलगहना में निलंबित शिक्षक दंपति ने सहायक शिक्षक को पीटा, शिकायत की शंका पर दी जान से मारने की धमकी
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. निलंबित शिक्षक दंपति ने सहायक शिक्षक को पीटा।
  2. शिकायत की शंका पर रास्ता रोककर की मारपीट।
  3. पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शिक्षा विभाग की जांच के बाद निलंबित किए गए दो शिक्षकों पर अपने ही विभाग के एक सहायक शिक्षक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के करवा गांव की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अर्चना अनंत और उनके पति उदयराम अनंत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोटा में रहने वाले दीनदयाल सिंह ओट्टी शासकीय प्राथमिक शाला करवा में सहायक शिक्षक वर्ग-तीन के पद पर पदस्थ हैं। वे कोटा से स्कूल आना-जाना करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्राथमिक शाला टेंगनमाड़ा में पदस्थ अर्चना अनंत और प्राथमिक शाला सोढ़ा कला में पदस्थ उदयराम अनंत को विभागीय जांच के बाद निलंबित किया गया था। इसके बाद से दोनों उनसे रंजिश रखने लगे थे। पूर्व में भी उदयराम अनंत द्वारा गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।


शिकायत के मुताबिक 13 अक्टूबर की सुबह दीनदयाल सिंह ओट्टी ट्रेन से टेंगनमाड़ा स्टेशन पहुंचे थे। उनके साथ शिक्षिका जयश्री कौशिक भी थीं। सुबह करीब 9.10 बजे दोनों बाजार रोड स्थित करवा की कच्ची सड़क से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान मृत्युंजय जायसवाल के घर के पास अर्चना अनंत ने उनका रास्ता रोक लिया और कालर पकड़कर हाथापाई करने लगीं। तभी उदयराम अनंत भी वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में शिक्षक से 10 हजार वसूली के लिए स्कूल में बनाया वीडियो, यूट्यूबर समेत 3 आरोपित भेजे गए जेल

शिक्षक का आरोप है कि दोनों ने निलंबन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से पीठ, गले तथा बाईं भुजा पर मारपीट की। इससे उन्हें दर्द हो रहा है। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय जयश्री कौशिक और आसपास के लोग मौजूद थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 126 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।