बिलासपुर में जूनियर की दबंगई, वाट्सएप चैट पर हुआ विवाद, युवती की फोटो मांगने पर कॉलेज छात्र की पिटाई
बिलासपुर के सरकंडा अंतर्गत सोनगंगा कालोनी में युवती की फोटो-वीडियो को लेकर वाट्सएप पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। खैरागढ़ निवासी छात्र श्रेयांश...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 05:57:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:57:03 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- वाट्सएप पर चैट विवाद के बाद छात्र पर हुआ हमला।
- सोनगंगा कालोनी में किराये के मकान के पास हुई पिटाई।
- पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने दर्ज किया केस।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: युवती के फोटो और वीडियो को लेकर वाट्सएप पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कालेज के एक छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खैरागढ़ में रहने वाला श्रेयांश अग्रवाल (21) वर्तमान में सरकंडा क्षेत्र की सोनगंगा कालोनी में किराये के मकान में रहता है। उसने शिकायत में बताया कि उसकी महिला दोस्त ने अपने मोबाइल से कालेज के जूनियर प्रियांश यादव को फोटो और वीडियो मांगने के लिए वाट्सएप पर मैसेज किया था। इस दौरान प्रियांश कथित तौर पर युवती से अनुचित तरीके से बात करने लगा।
इस पर श्रेयांश ने उसे ठीक से बात करने के लिए कहा, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि प्रियांश ने गाली-गलौज करते हुए कालेज के डिपार्टमेंट में मिलने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, 15 रूटों पर आसान और सस्ता होगा सफर, हाईटेक सुविधाओं से होगी लैस
श्रेयांश के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे प्रियांश अपने एक साथी के साथ उसके घर के पास पहुंचा। दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों व थप्पड़ से मारपीट की। हमले में श्रेयांश के बाएं कान के पास चोट आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।