बिलासपुर में वकील की चोरी हुई बाइक पर चोर कर रहा स्टंट, मोबाइल पर आ रहे e-चालान के मैसेज, ITMS कैमरे में कैद हुई तस्वीर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जिला न्यायालय परिसर से चोरी हुई एक अधिवक्ता की बाइक का अब शहर में धड़ल्ले से इस्त...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 07:36:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 07:36:50 PM (IST)
संदिग्ध बाइक चोर की तस्वीरHighLights
- अदालत परिसर से बाइक चोरी के बाद अनोखा मामला।
- जिला न्यायालय परिसर से दो महीने पहले चोरी हुई थी बाइक।
- चोरी के वाहन से शहर में घूम रहा बदमाश, पुलिस कर रही तलाश।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: इमलीभाठा में रहने वाले अधिवक्ता की बाइक को चोर जिला न्यायालय परिसर से चुरा ले गए। चोरी के करीब दो महीने बाद अब अधिवक्ता के मोबाइल पर चालान के मैसेज आ रहे हैं। साथ ही बाइक चलाने वाले की तस्वीर आइटीएमएस के कैमरे में कैद हो गई है। अधिवक्ता ने इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
सरकंडा के इमलीभाठा में रहने वाले भुनेश्वर महंत अधिवक्ता हैं। वे 14 जुलाई को अपनी बाइक लेकर जिला न्यायालय परिसर में काम करने पहुंचे थे। जिला न्यायालय गार्डन के पास बाइक खड़ी कर वे अपने सीनियर के चेंबर में चले गए। शाम करीब छह बजे जब वे बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी।
यातायात पुलिस को भी दी है चालान की जानकारी
अधिवक्ता ने अपनी बाइक पर आए चालान की जानकारी यातायात पुलिस को भी दी है। साथ ही बाइक चोरी होने की जानकारी भी दी गई है। अधिवक्ता की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस और यातायात पुलिस संदिग्ध बाइक चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस की टीम ने संदिग्ध बाइक चोर की तस्वीर अलग-अलग थानों में भेज दी है।