• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

संयुक्त संचालक का स्कूलों में छापा: आधे शिक्षक गायब, टाइम-टेबल से नहीं हो रही पढ़ाई, दो प्राचार्यों को नोटिस, MDM की गुणवत्ता पर भी फटकार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शिक्षा संभाग में शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। संयुक्त संचालक शिक्षा अश्विनी भारद्वाज...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 05:55:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 05:55:09 PM (IST)
संयुक्त संचालक का स्कूलों में छापा: आधे शिक्षक गायब, टाइम-टेबल से नहीं हो रही पढ़ाई, दो प्राचार्यों को नोटिस, MDM की गुणवत्ता पर भी फटकार

HighLights

  1. बिलासपुर में संयुक्त संचालक शिक्षा का औचक निरीक्षण।
  2. स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की पोल खुलने से मचा हड़कंप।
  3. क्लासेस में नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों और लापरवाह प्राचार्यों को नोटिस।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर अश्विनी भारद्वाज ने सहायक संचालक प्रकाश तिवारी के साथ बिल्हा, चकरभाठा, हरदी एवं हिर्री के स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, निर्धारित कालखंडों में अध्यापन, विद्यालय संचालन और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण में मिली कमियों पर संबंधितों से स्पष्टीकरण लेने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बिल्हा में पदस्थ 10 व्याख्याताओं में से 8 उपस्थित मिले, जबकि 2 अवकाश पर थे। पूर्व माध्यमिक विभाग में कार्यरत संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा नियमित अध्यापन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर प्राचार्य चंद्रमान ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा पूर्व माध्यमिक विभाग के व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या विद्यालय चकरभाठा में प्राचार्य सहित 17 व्याख्याता पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रदीप कुमार केरकेट्टा अनुपस्थित मिले। जानकारी के अनुसार वे शाम पौने चार बजे से विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। दो व्याख्याताओं द्वारा आनलाइन अवकाश आवेदन दिए जाने की जानकारी मिली। शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष लहरे की विद्यालय में नियमित उपस्थिति नहीं होने की बात भी सामने आई।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के किचन में गंदगी का खेल: दस्ताने नहीं, टोपी नहीं, मेडिकल कार्ड तक नहीं, 35 पेंट्री स्टाफ पर 25 हजार का जुर्माना

निरीक्षण में पाया गया कि उस दिन केवल 4 व्याख्याताओं ने निर्धारित कालखंडों के अनुसार अध्यापन कराया था, जबकि शेष ने एक भी कालखंड नहीं लिया था। पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद अध्यापन व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर प्राचार्य केरकेट्टा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी व्याख्याताओं को समय-सारिणी के अनुसार नियमित अध्यापन करने के निर्देश दिए गए।

शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिला। इस पर प्रधानपाठक शुक्ला एवं भोजन बनाने वाले समूह को चेतावनी देकर गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक शाला हरदी में पदस्थ भृत्य कृष्ण कुमार के संलग्नीकरण की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए।

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला हिर्री का संचालन व्यवस्थित पाया गया। यहां पदस्थ भृत्य शुश्रीमणी साहू के बिल्हा तहसील में संलग्न होने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।