
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मध्य नगरी रोड पर स्कूटी से टक्कर मारकर एक महिला को गिराने के बाद विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने महिला के पति के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट और हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया। मारपीट में पति के सिर, आंख के नीचे, मुंह और घुटने में चोट आई है।
मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत ग्राम बडखेरा में रहने वाली ज्योजि शर्मा(25) सरजू बगीचा मसानगंज में किराए के मकान में रहती हैं। वे उसलापुर ब्रिज के पास स्थित साईं समोसा होटल में करती हैं। एक नवंबर की रात करीब 9:30 बजे काम खत्म कर वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं।
राज मोबाइल सेंटर के पास पीछे से आ रही स्कूटी के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे ज्योति सड़क पर गिर गईं और उनके बाएं पैर में चोट लग गई।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में नवंबर के मौसम का अनोखा इतिहास, 17 साल बाद भी नहीं टूटा 9.2 डिग्री का रिकॉर्ड
घटना की जानकारी पर उनके पति अंकित शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने टक्कर मारने वाले चालक और उसके साथियों से वाहन देखकर चलाने की बात कही।
इस पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और अंकित के साथ मारपीट की। ज्योति की शिकायत पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।