
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिजली के खतरनाक कामों में लगे ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ विद्युत ठेका मजदूर संघ ने आवाज उठाई है। संघ ने बिजली वितरण कंपनी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और श्रमिकों की जान जाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए तिफरा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध जताया। ज्ञापन भी सौंपा। इसमें ठेका श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, अनिवार्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की गई है। स्पष्ट शब्दों में चेतावनी भी दी कि बिजली कंपनी ठेका श्रमिकों की जान से खिलवाड़ बंद करें।
बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों, विद्युत लाइनों, वितरण लाइनों और अन्य बिजली संबंधी कार्यों में बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक लगे हुए हैं। ये श्रमिक लगातार विद्युत दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
कई मामलों में श्रमिकों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। इसके बावजूद कई स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षित पर्यवेक्षक और आवश्यक सुरक्षा संसाधनों के अभाव में ठेका श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। इसी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रमिक तिफरा स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली का काम अत्यंत जोखिमपूर्ण और संवेदनशील प्रकृति का होता है। ऐसे में सुरक्षा नियमों और मानकों का पालन अनिवार्य होना चाहिए।
किसी भी परिस्थिति में श्रमिकों की जान जोखिम में डालकर काम नहीं कराया जाना चाहिए। श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग और संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान मुकेश मरावी, पोखन जायसवाल, गुलशन श्रीवास, संजय मरावी, संजय यादव, सुनील जायसवाल, अजय बर्गह , रतन जायसवाल .हीरा प्रकाश, तिलक राम सिदार, किशोर गांगुली व दिनेश समेत अन्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में पहले महिला को स्कूटी से टक्कर मारकर गिराया, फिर विरोध करने पर पति की कर दी पिटाई
कुरेली की घटना से भड़का आक्रोश
यह आक्रोश कुरेली सब स्टेशन की घटना के बाद भड़का है। 31 अक्टूबर को इस सब स्टेशन में कार्य के दौरान आपरेटर अमन साहू की विद्युत दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के पीछे विभागीय स्तर पर सुरक्षा व रखरखाव संबंधी गंभीर लापरवाही व ठेकेदार द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराना है। इस लापरवाही के कारण एक कर्मचारी को अपनी जान गवानी पड़ी और उसका परिवार असहाय हो गया। प्रदर्शन के दौरान मृतक कर्मचारी के परिवार को उचित मुआवजा व एक सदस्य को कंपनी में नियुक्ति देने का मुद्दा भी उठाया।
ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगें