• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में छोटे भाई को बचाने गए युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला, 18 से अधिक टांके लगे

बिलासपुर के तिफरा में छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने गले पर चाकू से जानलेवा हमला किया, 18 से अधिक टांके लगे, सिम्स में उपचार जारी है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 05:55:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 05:55:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में छोटे भाई को बचाने गए युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला, 18 से अधिक टांके लगे
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. छोटे भाई को बचाने पर युवक पर चाकू हमला।
  2. गले पर वार से 18 से अधिक टांके लगे।
  3. घायल का सिम्स में उपचार जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। आए दिन हो रहे चाकू से हमलों ने शहरवासियों में भय का माहौल बना दिया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित शनि मंदिर के पास छोटे भाई को बदमाशों के चंगुल से बचाने पहुंचे 26 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

आरोपित ने युवक के गले पर धारदार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गले में 18 से अधिक टांके लगाए गए हैं। तिफरा शनि मंदिर के पास रहने वाला राजकुमार नेताम (26) पिता धीरज नेताम 11 नवंबर की शाम करीब चार बजे घर जा रहा था।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर में नशा मुक्ति अभियान चला रहीं महिलाओं को युवक ने दी जान से मारने की धमकी, डंडा दिखाकर डराया

इसी दौरान उसने देखा कि मोहल्ले के बाटू, बिट्टू और उनका एक अन्य साथी उसके छोटे भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोपित भाई को कमरे के भीतर ले जाकर पीट रहे थे। उसे बचाने पहुंचे राजकुमार से नाराज होकर बिट्टू ने चाकू निकाल लिया और उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

लहूलुहान राजकुमार को स्वजन ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सिम्स में उसका उपचार जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।