बिलासपुर में मेडिकल व्यवसायी को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल, युवती ने वसूले चार लाख से ज्यादा रुपये
बिलासपुर में मेडिकल व्यवसायी को प्रेमजाल में फंसाकर पूर्व कंप्यूटर आपरेटर युवती ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार लाख से अधिक वसूले, कोतवाली में केस दर्ज।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:43:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:43:24 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- मेडिकल व्यवसायी को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल।
- युवती ने फोटो-वीडियो से चार लाख वसूले।
- कोतवाली पुलिस ने एक्सटॉर्शन का केस दर्ज किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मेडिकल व्यवसायी को प्रेम संबंधों में उलझाकर ब्लैकमेल करने और चार लाख रुपये से अधिक की वसूली का मामला सामने आया है। व्यवसायी के संस्थान में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर काम करने वाली युवती ने फोटो और वीडियो प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी देकर उससे अलग-अलग किस्तों में रकम वसूली। चार लाख रुपये से अधिक लेने के बाद भी युवती की मांग बंद नहीं हुई।
लगातार मिल रही धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर व्यवसायी ने आखिरकार कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद युवती के खिलाफ एक्सटार्शन का अपराध दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी ने एक जरूरतमंद युवती को अपने संस्थान में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर काम पर रखा था। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच संबंध भी बन गए। कुछ समय बाद युवती की शादी किसी दूसरे युवक से हो गई, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। युवती ससुराल छोड़कर अलग रहने लगी। इसके बाद युवती ने फिर से मेडिकल व्यवसायी से संपर्क करना शुरू कर दिया। व्यवसायी ने जब उससे संबंध रखने से इन्कार किया तो युवती पुराने फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने लगी।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में नो-एंट्री की आड़ में दौड़ रहे भारी वाहन: दोपहर की छूट का दुरुपयोग, खतरे में जान
बदनामी के डर से व्यवसायी ने शुरुआत में युवती को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसकी मांग जारी रही। युवती की लगातार धमकियों से परेशान होकर व्यवसायी ने अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त रकम आनलाइन ट्रांसफर कर दी। इस तरह चार लाख रुपये से अधिक रकम लेने के बाद भी युवती ने व्यवसायी से और पैसे मांगना जारी रखा। आखिरकार व्यवसायी ने पुलिस की शरण ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदनामी के डर से दिए रुपये
व्यापारी ने बताया कि वह युवतियों की मांग से परेशान हो गया था। बदनामी के डर से उसने पहली बार रुपये दे दिए। चार लाख रुपये मिलने के बाद भी उसकी मांग कम नहीं हुई। अब ब्लैकमेलिंग के इस मामले में आनलाइन पैसों का लेनदेन पुलिस की जांच का महत्वपूर्ण आधार है। व्यवसायी ने युवती को अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर करने की बात शिकायत में बताई है।
पुलिस इन ट्रांजेक्शन का विवरण जुटाकर रकम भेजने की तारीख, खातों और लेनदेन की कड़ियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही युवती की ओर से की गई कथित धमकियों से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।